Home » उत्तर प्रदेश » ब्रज में योगी का विकास मॉडल: 1,051 करोड़ की 229 परियोजनाओं की सौगात, संस्कृति के रंग में दिखी विकास की तस्वीर

ब्रज में योगी का विकास मॉडल: 1,051 करोड़ की 229 परियोजनाओं की सौगात, संस्कृति के रंग में दिखी विकास की तस्वीर

Yogi Adityanath Braj Development:

Yogi Adityanath Braj Development: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पहले ब्रज पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा-वृंदावन को विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने 1,051 करोड़ रुपये की 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें सड़क, पेयजल, सीवर, स्ट्रीट लाइट, पर्यटन सुविधाओं और धार्मिक स्थलों के विकास से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं।

Yogi Adityanath Braj Development: विकास के साथ संस्कृति का संगम-

कार्यक्रम सिर्फ विकास परियोजनाओं तक सीमित नहीं रहा। ब्रज की सांस्कृतिक विरासत भी कार्यक्रम का प्रमुख हिस्सा रही। ‘कलर्स ऑफ कृष्णा’ के कलाकारों ने प्रस्तुति दी, जबकि शिवोअहम प्रोडक्शन के 51 कलाकारों ने देश की अलग-अलग नृत्य शैलियों के जरिए श्रीकृष्ण के विभिन्न स्वरूपों और भावों को मंच पर उतारा। प्रस्तुति की कोरियोग्राफी बीएचयू की कथक नृत्यांगना शिवानी मिश्रा ने की।मुख्यमंत्री ने कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में संतों को सम्मानित करने के साथ सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता राशि, प्रमाण पत्र, चेक और चाबियां भी वितरित की गईं।

Yogi Adityanath Braj Development: सड़क से पर्यटन तक, ब्रज को क्या मिला-

परियोजनाओं में यमुना एक्सप्रेसवे से वृंदावन के पागल बाबा मंदिर तक 7.278 किलोमीटर लंबे चार लेन मार्ग और यमुना नदी पर दो लेन पुल की योजना प्रमुख है। इस परियोजना पर करीब 251.55 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। इसके अलावा पेयजल पाइपलाइन, सीवर लाइन, स्ट्रीट लाइट, परिक्रमा मार्ग, प्रवेश द्वार और पर्यटक सुविधाओं से जुड़ी योजनाएं भी शामिल हैं।

ब्रज के विकास पर लोगों की राय-

खबर इंडिया संवाददाता रोहित अत्री ने ब्रज क्षेत्र में स्थानीय लोगों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास मॉडल को लेकर बातचीत की। बातचीत में कई लोगों ने सड़क, साफ-सफाई, पर्यटन सुविधाओं और धार्मिक स्थलों के विकास को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।इसी दौरान एक युवक ने समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव के नाम के साथ ‘यादव’ संबोधन करने से भी इनकार कर दिया। यह प्रतिक्रिया स्थानीय राजनीतिक माहौल और व्यक्तिगत राय की एक झलक के तौर पर सामने आई।

योगी का ब्रज मॉडल कितना बड़ा-

ब्रज के विकास को लेकर राज्य सरकार पहले भी कई योजनाओं पर काम कर रही है। ब्रज क्षेत्र के लिए करीब 30,000 करोड़ रुपये की व्यापक विकास कार्ययोजना की बात सरकार की ओर से कही गई है। इसमें धार्मिक विरासत के संरक्षण के साथ आधुनिक बुनियादी ढांचे, पर्यटन और कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर जोर है। इस लिहाज से मथुरा-वृंदावन में 1,051 करोड़ रुपये की 229 परियोजनाएं केवल एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ब्रज को धार्मिक पर्यटन और आधुनिक सुविधाओं के केंद्र के रूप में विकसित करने की बड़ी योजना का हिस्सा मानी जा रही हैं।

यह भी पढ़े- फ्लाइट में अचानक आया टर्बुलेंस, 24 घायल; नशीले पदार्थ की जांच में पायलट फेल, एयर इंडिया ने नौकरी से निकाला