Surya Murder Case: गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बिजनौर में एक जनसभा के दौरान सख्त प्रतिक्रिया दी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि “चाकूबाजी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कहा, “हम सज्जन लोगों के लिए सज्जन हैं और दुर्जनों के लिए दुर्जन हैं।” उनके इस बयान को अपराध और कानून-व्यवस्था को लेकर कड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
विपक्ष पर साधा निशाना
सीएम योगी ने आरोप लगाया कि बकरीद के दिन गाजियाबाद में एक हिंदू युवक की हत्या हुई, लेकिन इस मामले पर विपक्ष ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने सख्त शब्दों में कहा, “नालायक औलादों को समझा लो, नहीं तो उन्हें सबक सिखाना होगा।”मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि “जो लोग गाय को पशु मानते हैं, वे इंसान नहीं हैं। गाय हमारी स्वाभाविक माता है।”
Surya Murder Case: सूर्या पर चाकू से हमला कैसे हुआ
जानकारी के अनुसार, ईद के दिन गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में सूर्या नाम के युवक पर चाकू से हमला किया गया था। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने मुख्य आरोपी असद को मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इस केस में अब तक तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
ये भी पढ़े…फर्जी हस्ताक्षर मामले में अभिषेक बनर्जी CID के समन पर नहीं पहुंचे, स्वास्थ्य कारणों से समय मांगा








