जम्मू-कश्मीर में 22 से 28 जनवरी तक हल्की से भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना
जम्मू-कश्मीर में मौसम की स्थिति गंभीर बनी हुई है। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने 22 जनवरी से बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। अधिकारियों ने यात्रियों और किसानों को सावधानी बरतने की चेतावनी दी है।