21 April 2026 Panchang: हर दिन अपनी अलग तिथि और शुभ-अशुभ समय लेकर आता है। हिंदू धर्म में किसी भी शुभ काम को करने से पहले इन मुहूर्तों का ध्यान रखा जाता है। 21 अप्रैल, मंगलवार का दिन खास माना जा रहा है, क्योंकि इस दिन शंकराचार्य जयंती और सूरदास जयंती दोनों मनाई जा रही हैं।

तिथि और दिन का विवरण
इन दोनों महान संतों का हिंदू धर्म में बहुत बड़ा योगदान है। एक ने लोगों को ज्ञान का मार्ग दिखाया, वहीं दूसरे ने भक्ति को सरल और जीवंत रूप में लोगों तक पहुंचाया। इस दिन पंचमी तिथि रहेगी, जो अगले दिन रात 1 बजकर 19 मिनट तक जारी रहेगी। आज राहुकाल रहेगा, लेकिन भद्रा का प्रभाव नहीं होगा। अब जानते हैं दिन के शुभ और अशुभ समय के बारे में।
जानिए आज के शुभ मुहूर्त
अगर शुभ मुहूर्त की बात करें, तो ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:23 बजे से 5:07 बजे तक रहेगा। अभिजित मुहूर्त 11:55 बजे से 12:47 बजे तक होगा। शाम का गोधूलि मुहूर्त 6:50 बजे से 7:12 बजे तक रहेगा। अमृत काल 3:58 बजे से 5:25 बजे तक रहेगा, और विजय मुहूर्त दोपहर 2:31 बजे से 3:23 बजे तक रहेगा। इसके अलावा मंगलवार को रवि योग भी बन रहा है, जो रात 11:58 बजे से अगली सुबह 5:50 बजे तक रहेगा।
रवि योग को ज्योतिष में बहुत शुभ माना जाता है। यह योग सूर्य और चंद्रमा के खास नक्षत्रों के मेल से बनता है। ऐसा कहा जाता है कि इस समय किए गए काम सफल होते हैं और यह अशुभ प्रभावों को भी कम करता है।

21 April 2026 Panchang: अशुभ समय का रखें ध्यान
अब अगर अशुभ समय की बात करें, तो राहुकाल 3:36 बजे से 5:13 बजे तक रहेगा। गुलिक काल दोपहर 12:21 बजे से 1:58 बजे तक रहेगा। वर्ज्य मुहूर्त सुबह 7:14 बजे से 8:41 बजे तक रहेगा, और यमगण्ड काल सुबह 9:06 बजे से 10:43 बजे तक रहेगा।
सूर्योदय, सूर्यास्त और चंद्रमा का समय
21 अप्रैल को सूर्योदय सुबह 5:51 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 6:51 बजे होगा। चंद्रमा का उदय सुबह 8:45 बजे होगा और चंद्रास्त रात 11:27 बजे होगा। आज दिशा शूल उत्तर दिशा में है, इसलिए इस दिन उत्तर दिशा की ओर यात्रा करने से बचना चाहिए।
ये भी पढ़े…मुख्य द्वार का वास्तु महत्व: सही दिशा में दरवाजा लाए घर में खुशहाली, धन और सकारात्मक ऊर्जा








