Home » पश्चिम बंगाल » हड्डी-पसली सीधी कर देगा बुलडोजर….TMC पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ

हड्डी-पसली सीधी कर देगा बुलडोजर….TMC पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ

हड्डी-पसली सीधी कर देगा बुलडोजर....TMC पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ
Spread the love

Yogi Adityanath Bengal Rally: पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले के बाराबनी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में योगी आदित्यनाथ  तृणमूल कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। अपने संबोधन में उन्होंने बंगाल की कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, माफिया राज और राजनीतिक हिंसा को मुद्दा बनाते हुए कहा कि राज्य अब पहचान के संकट से गुजर रहा है और जनता बदलाव चाहती है।

TMC पर सीधा हमला, कहा— अब बंगाल को बदलाव चाहिए

सीएम योगी ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में बंगाल को आतंक, माफिया राज, कटमनी और भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम जनता, नौजवानों और बेटी-बहनों के सामने भय का माहौल तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने बंगाल की पहचान कोसंकट में डाला, अब उन्हें सत्ता से हटाने का समय आ गया है।उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी बंगाल में माफिया प्रवृत्ति को समाप्त करने का संकल्प लेकर आई है और राज्य को भयमुक्त वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Yogi Adityanath Bengal Rally: यूपी मॉडल का जिक्र, बुलडोजर कार्रवाई पर बोले योगी

सभा में Yogi Adityanath ने उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि जब यूपी में माफियाओं की हड्डी और पसली बुलडोजर ठीक करता है, उनकी अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई होती है और वहां गरीबों के लिए आवास बनाए जाते हैं, तब माफिया राज अपने आप खत्म हो जाता है।उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में ना कर्फ्यू है, ना दंगा है, बल्कि हर तरफ शांति और विकास का माहौल है। योगी ने कहा कि पहले प्रदेश दंगों के लिए जाना जाता था, लेकिन अब कानून का राज स्थापित हो चुका है।

Yogi Adityanath Bengal Rally: राम मंदिर और 370 का मुद्दा भी उठाया

सीएम योगी ने अपने भाषण में राम मंदिर  और Revocation of Article 370 का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जो सपना डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देखा था, वह आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा हुआ है।उन्होंने कहा कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 हट चुका है और अब वहां भी वही भारतीय कानून लागू होता है जो बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश में लागू है।

मोदी सरकार की गारंटी बताई

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो चुका है और यह केवल मोदी सरकार की इच्छाशक्ति से संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि देश में शांति, सुरक्षा और विकास की गारंटी सिर्फ बीजेपी दे सकती है।उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार दंगा नहीं होने देगी, कर्फ्यू नहीं लगने देगी और समाज को बांटने की राजनीति को खत्म करेगी।

Yogi Adityanath Bengal Rally: जनता के पैसे हड़पने का आरोप

सीएम योगी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार दिल्ली से जनता के विकास के लिए पैसा भेजती है, लेकिन बंगाल में वह पैसा जनता तक पहुंचने के बजाय TMC के गुंडे हड़प लेते हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता अब सब देख रही है और आने वाले समय में जवाब जरूर देगी।बंगाल चुनावी रण में तेज हुआ हमलासीएम योगी के इस भाषण के बाद बंगाल की राजनीति में बयानबाजी और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। बीजेपी जहां कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार और हिंसा को मुद्दा बना रही है, वहीं TMC विकास और राज्य सरकार की योजनाओं को जनता के सामने रख रही है। आने वाले समय में बंगाल की सियासत और गर्म होने की पूरी संभावना है।

ये भी पढ़े: जनता दर्शन में दिखा भरोसा: महिला से बोले CM योगी- ‘घबराइए मत, बच्चे के इलाज में नहीं आने देंगे कोई बाधा’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments