Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को पटना में हुई डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय माता-पिता के लिए अपमानजनक शब्द कहे। उन्होंने अपने वक्तव्य के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर कहा कि, “मोदी का बाप भी जाएगा… बाप भी जाएगा।” इस घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करते हुए कहा कि कांग्रेस बार-बार हारकर हताश हो चुकी है।
Mallikarjun Kharge: क्यों हुआ यह विवाद?
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान के बाद बीजेपी और कांग्रेस के बीच राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। दरअसल, 25 अक्टूबर 2026 को पटना में डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के कार्यक्रम में खड़गे भाषण दे रहे थे। इसी दौरान श्रोताओं में मौजूद एक व्यक्ति ने कथित तौर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जाएँगे। इस पर खड़गे ने जवाब देते हुए कहा, “मोदी का बाप भी जाएगा।” बीजेपी ने इस टिप्पणी को प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता के प्रति अपमानजनक बताते हुए इसकी कड़ी आलोचना की और माफी की माँग की।
विवाद के बीच संबंधित व्यक्ति ने बाद में सफाई दी कि उसकी बात को गलत समझा गया था। दूसरी ओर, कांग्रेस की तरफ से खड़गे के बयान का संदर्भ स्पष्ट करने की कोशिश की गई। इसके बाद बीजेपी ने खड़गे की टिप्पणी के विरोध में देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया। इस तरह एक राजनीतिक कार्यक्रम में हुई टिप्पणी ने बीजेपी और कांग्रेस के बीच नया विवाद खड़ा कर दिया।
Mallikarjun Kharge: रेखा गुप्ता- “बार-बार हारकर हताश हो गई है कांग्रेस”
Delhi: Reacting to Congress president Mallikarjun Kharge’s remarks about Prime Minister Narendra Modi, Chief Minister Rekha Gupta says, “I feel that Congress, the leaders of Congress, and all their alliance partners have become so frustrated that they have crossed all limits of what is considered civilized behavior or decency. They have become so frustrated by their defeat and by the fact that the public has rejected them, that it shows on their faces and in their language. They are not sparing anything—they hurl abuses, speak ill, and even target the deceased parents of the Prime Minister. The public loves the Prime Minister. Time and again, they have voted to elect him across so many states, and his developmental work resides in the hearts of the people. How will you remove that? You will gain nothing by hurling abuses like this…”
— IANS (@ians_india) October 26, 2026
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री मोदी के माता-पिता के खिलाफ अपमानजनक शब्दों पर कहा कि कांग्रेस बार-बार हारकर हताश हो गई है। आगे रेखा गुप्ता कहती हैं, “मुझे लगता है कि कांग्रेस के नेता और उनके घटक दल बार-बार हार का सामना करके फ्रस्ट्रेटेड हो गए हैं। ये हार से इतना ऊब चुके हैं कि जब भी बोलने का मौका इन्हें मिलता है, तो ये लोग बिना सोचे-समझे कुछ भी वक्तव्य देते हैं। ये हार-हारकर इतना ऊब चुके हैं कि इन्होंने सारी सीमाएँ लांघ दी हैं। ये लोग इतने पागल हो चुके हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय माता-पिता के बारे में भी बोलने से पीछे नहीं हटते। ऐसी अपमानजनक टिप्पणी देने से कुछ नहीं होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों के दिलों में राज करते हैं। उन्होंने जो कार्य किए हैं, वे लोगों के दिलों में हैं। उन्हें कैसे निकालेंगे कांग्रेस? आप इस तरह की भाषा का प्रयोग करके कुछ नहीं पाने वाले और अगले चुनाव में कांग्रेस को सबसे करारी हार मिलने वाली है।”
संजय सरावगी- “मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान के खिलाफ होगा प्रदर्शन”
बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी ने मल्लिकार्जुन खड़गे के बयानों के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता गटरछाप भाषा का प्रयोग करते हैं। आगे संजय सरावगी कहते हैं, “कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बार-बार हार का सामना करके पागल हो गए हैं। लगातार पराजय का असर उनकी मानसिक स्थिति पर पड़ गया है। प्रधानमंत्री जी के माता-पिता के बारे में इसी बिहार की धरती पर गंदे शब्दों का प्रयोग करना, गालियाँ देना, जयंती के मंच का प्रयोग करके इस तरह की भाषा का प्रयोग करना शर्मनाक बात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह अपमान देशवासी कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसीलिए पार्टी ने यह तय किया है कि 26 अक्टूबर 2026 को देशव्यापी प्रदर्शन किया जाएगा। बिहार के आयकर विभाग चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी प्रदर्शन करेगी और इस प्रदर्शन के जरिए बीजेपी और देशवासी कांग्रेस को यह बताएँगे कि इस तरह के अपशब्द बर्दाश्त के बाहर हैं।”
यह भी पढ़े- यूसुफ पठान को जमीन आवंटित करने की पूरी कहानी, नियम क्या हैं और दूसरे खिलाड़ी क्या मांग सकते हैं?








