Home » तमिलनाडु » सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ी राहत, तमिलनाडु सरकार ने उम्र सीमा में दी 5 साल की छूट

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ी राहत, तमिलनाडु सरकार ने उम्र सीमा में दी 5 साल की छूट

Tamil Nadu:

Tamil Nadu: तमिलनाडु में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। मुख्यमंत्री विजय के नेतृत्व वाली तमिलनाडु सरकार ने सरकारी नौकरियों में सीधी भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की छूट देने का ऐलान किया है। इस फैसले के बाद अब जिन सरकारी पदों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 30 साल थी, उनके लिए 35 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। सरकार के इस फैसले से उन युवाओं को भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिलेगा, जो उम्र सीमा पार होने के कारण आवेदन नहीं कर पाते थे।

Tamil Nadu: आयु सीमा में 5 साल की अतिरिक्त छूट

तमिलनाडु सरकार ने शुक्रवार को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया। इस फैसले का लाभ सामान्य वर्ग के साथ-साथ आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को भी मिलेगा। खास बात यह है कि उम्र सीमा में दी गई 5 साल की अतिरिक्त छूट पिछड़े वर्ग (BC), अति पिछड़े वर्ग (MBC), अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के उम्मीदवारों को पहले से मिल रही छूट के अतिरिक्त होगी। सरकार के मुताबिक, यह नई व्यवस्था 30 अक्टूबर 2026 से अगले पांच साल तक लागू रहेगी। इससे राज्य के हजारों प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थियों को फायदा मिलने की उम्मीद है।

Tamil Nadu: Group 1, Group 2 और Group 4 की परीक्षाओं में क्या बदला?

तमिलनाडु सरकार ने अलग-अलग श्रेणियों की सरकारी भर्ती परीक्षाओं में अधिकतम उम्र सीमा बढ़ाई है। नए आदेश के तहत आयु सीमा में हुए बदलाव इस प्रकार हैं:

– Group 1: सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 32 साल से बढ़ाकर 37 साल कर दी गई है। वहीं, आरक्षित वर्ग के लिए यह सीमा 37 साल से बढ़ाकर 42 साल हो गई है।
– Group 2 और Group 2A: सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 30 साल से बढ़ाकर 35 साल कर दी गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
– Group 4: इस परीक्षा के लिए भी अधिकतम उम्र सीमा 32 साल से बढ़ाकर 37 साल कर दी गई है।

पांच साल तक मिलेगा फैसले का लाभ

सरकार का यह फैसला अगले पांच साल तक प्रभावी रहेगा। इससे उन अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी पाने का अतिरिक्त अवसर मिलेगा, जो पहले निर्धारित आयु सीमा के कारण आवेदन नहीं कर पा रहे थे। अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में बढ़ाई गई उम्र सीमा से तमिलनाडु के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने के ज्यादा मौके मिलेंगे।

यह भी पढ़े- शेख हसीना के सत्ता से हटने से पहले ही तैयार था तख्तापलट का प्लान, यूनुस के करीबी का बड़ा खुलासा