Home » एक्सप्लनेर » 135 अरब डॉलर का कर्ज होने पर भी पाक को चाहिए नया लोन, चीन के भरोसे चल रही नैया

135 अरब डॉलर का कर्ज होने पर भी पाक को चाहिए नया लोन, चीन के भरोसे चल रही नैया

Pakistan Debt:

Pakistan Debt: शहबाज शरीफ का मुल्क पाकिस्तान भारी कर्ज में डूबा है। विश्व बैंक की इंटरनेशनल डेप्ट रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान पर 2025 के अंत तक कुल 135.01 अरब डॉलर का कर्ज था। जानकारी के अनुसार एक साल में इस आंकड़े में करीब चार प्रतिशत की वृद्धि हुई है। लेकिन सबसे हैरानी वाली बात यह है कि इतना कर्ज होने के बावजूद पाकिस्तान को अन्य देशों से भारी कर्ज मिल रहा है और चीन पाकिस्तान को सबसे ज्यादा कर्ज दे रहा है। खबर इंडिया के विशेष एक्सप्लेनर में जानिए कि पाकिस्तान पर इतना कर्ज होने के बावजूद कौन कर्ज दे रहा है। पाकिस्तान को चीन से कितना कर्ज मिला है और कैसे पाक पर चढ़ा इतना कर्ज?

Pakistan Debt: कौन-कौन दे रहा है पाक को कर्ज?

रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान को सबसे अधिक कर्ज चीन से मिला है। शहबाज शरीफ के मुल्क को चीन ने 22.4 अरब डॉलर का कर्ज दिया है। वहीं विश्व बैंक ने पाक को 19.31 अरब डॉलर का कर्ज दिया है। इसके अलावा एशियाई विकास बैंक ने 16.83 अरब डॉलर, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने 14.2 अरब डॉलर और अन्य द्विपक्षीय कर्जदाताओं ने 17.85 अरब डॉलर का कर्ज दिया है।

Pakistan Debt: चीन के अलावा कौन से देश देते हैं कर्ज?

शी जिनपिंग के चीन के अलावा भी कई देश पाक को सहयोग देते हैं।

सऊदी अरब पाकिस्तान को आर्थिक सहायता और जमा राशि के रूप में वित्तीय सहयोग देता है।

जापान द्विपक्षीय विकास ऋण देता है।

फ्रांस विकास परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता देता है।

यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) जमा राशि और वित्तीय सहयोग के जरिए मदद करता है।

क्या चीन की वजह से चल रही है पाक की नैया?

रिपोर्ट के अनुसार यह कहना ठीक होगा कि पाकिस्तान की नैया चीन के भरोसे पर चल रही है। चीन का अधिकांश निवेश CPEC के जरिए हुआ है। चीन ने पाकिस्तान में सड़क, बिजली, रेलवे और बंदरगाह जैसी परियोजनाओं में निवेश किया है। इस परियोजना में 15 साल में 62 अरब डॉलर का निवेश हो सकता है। खास बात ऐसी भी है कि कहा जा सकता है कि पाकिस्तान की नैया चीन के भरोसे चल रही है। पाकिस्तान चीन से लिया गया पुराना कर्ज समय पर नहीं चुका पाता। इस परिस्थिति में चीन कर्ज चुकाने की तिथि को आगे बढ़ा देता है। चीन ने इस व्यवस्था को रोल ओवर (Roll Over) नाम दिया है।

पाकिस्तान पर इतना कर्ज कैसे चढ़ा?

पाकिस्तान पर बढ़ते कर्ज की एक बड़ी वजह उसकी कमजोर अर्थव्यवस्था, लगातार बढ़ता राजकोषीय घाटा और आयात पर निर्भरता है। सरकार की कमाई कम होने और खर्च अधिक होने के कारण उसे अपना खर्च चलाने के लिए बार-बार कर्ज लेना पड़ता है। इसके अलावा रुपये की कीमत में गिरावट, महंगाई, ऊर्जा संकट और विदेशी मुद्रा भंडार की कमी ने भी पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति को कमजोर किया है। पुराने कर्ज का ब्याज चुकाने के लिए भी पाकिस्तान को नया कर्ज लेना पड़ता है। इसी वजह से देश पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है।

यह भी पढ़े- अखिलेश के रोड शो में बच्चे की मौत पर भड़के CM योगी, बोले- ‘माफिया और गुंडों को बख्शेंगे नहीं’