Breaking News
Home » ओपिनियन » सीएम योगी के लिए राष्ट्र सर्वोपरि; मां के निधन की खबर के बावजूद बड़े धैर्य से निभाया राजधर्म, बच्चों के भविष्य को दी प्राथमिकता

सीएम योगी के लिए राष्ट्र सर्वोपरि; मां के निधन की खबर के बावजूद बड़े धैर्य से निभाया राजधर्म, बच्चों के भविष्य को दी प्राथमिकता

CM Yogi Adityanath:

CM Yogi Adityanath: मां और बच्चे का रिश्ता सबसे ज्यादा गहरा माना जाता है।दोनों के हृदय के तार आपसे में जुड़े होते हैं।मां की ममता की चाह में तो भगवान भी धरती पर आने को लालायित रहे हैं।मां के स्नेह की ऊष्मा पाकर भगवान राम और कृष्ण ने स्वयं को धन्य समझा। आम लोग तो क्या सांसारिक माया-मोह से दूर रहने वाले साधु-संत भी मां के स्नेह को भुला नहीं पाते हैं। आद्य जगद्गुरु शंकराचार्य ने अपनी मां को वचन दिया था कि संन्यास परंपराओं का निर्वाह करते हुए भी वे उनका अंतिम संस्कार करेंगे और उन्होंने ऐसा किया भी। उनके द्वारा रचित ‘देव्यपराधक्षमापनस्तोत्रम्’ की पंक्ति “कुपुत्रो जायेत क्वचिदपि कुमाता न भवति”, बच्चे के प्रति मां के स्नेह को समझने के लिए पर्याप्त है।माँ का प्रेम और करुणा निस्वार्थ है, वह बच्चे के हर अपराध को क्षमा करके सदैव उसकी भलाई चाहती है।

CM Yogi Adityanath: मां की दी हुई शिक्षा पर गंभीरता से विचार करते हैं योगी

मां को बच्चे का पहला गुरु कहा जाता है।वह बच्चे में ऐसे जीवन मूल्यों का विकास करती है, जो उसे कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी समाज के प्रति दायित्व निर्वाह के लिए प्रेरित करते हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी मां की दी हुई शिक्षा पर कितनी गंभीरता से विचार करते हैं, इसकी एक झलक शुक्रवार 20 नवंबर 2026 को दिखाई दी।सीएम योगी इस दिन जब गोरखपुर मंडल के 50 हजार विद्यार्थियों के लिए आयोजित टैबलेट वितरण समारोह में भाग लेने जा रहे थे, तो ठीक उसी समय उन्हें अपनी मां के निधन की सूचना मिली।सीएम योगी के लिए यह हृदयविदारक समाचार बहुत पीड़ादायक था, लेकिन उन्होंने अपने दुख को मन में दबाकर बड़े धैर्य के साथ दायित्व का निर्वाह करना उचित समझा। उन्होंने उज्ज्वल भविष्य की उम्मीदों को लेकर उत्साहित बच्चों की भावनाओं को समझते हुए कार्यक्रम में उन्हें टैबलेट बांटे।योगी जानते थे कि बच्चे राष्ट्र के भावी भविष्य हैं, उनका उत्साह किसी भी दशा में कम नहीं होना चाहिए। राष्ट्र सर्वोपरि की यह भावना जब तक भारत में बनी रहेगी, तब तक कोई इस देश का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा।

CM Yogi Adityanath: कर्तव्यनिष्ठा और राजधर्म की मर्मस्पर्शी मिसाल

मातृशोक की गहरी पीड़ा को हृदय में समेटे हुए मुख्यमंत्री योगी ने अपने संबोधन में जिस तरह छात्र-छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया, उनके कल्याण और सुखद भविष्य के प्रति जो प्रेम व समर्पण दिखाया, वह निश्चित ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा। बच्चे अपने जीवन में याद रखेंगे कि कैसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें अपनी पीड़ा का अहससास कराए बिना उनके उज्ज्वल भविष्य को प्राथमिकता दी। सीएम योगी ने जिस धैर्य और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया, उसे बच्चे भूलेंगे नहीं। सार्वजनिक जीवन में निजी पीड़ा को दबाकर जनता के प्रति दायित्व निर्वाह का जो अनूठा उदाहरण योगी जी ने पेश किया है, वह देश और समाज के लिए बहुत ही अच्छा है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाथ संप्रदाय के पूजनीय बाबा गोरखनाथ की पवित्र भूमि से कर्तव्यनिष्ठा और राजधर्म के निर्वाह की जो मर्मस्पर्शी मिसाल पेश की, उसे सदैव याद किया जाता रहेगा। यह मिसाल हर राजनेता और समाज सेवी के लिए अनुकरणीय है।

सुशील चौधरी
संपादक
khabarindia

यह भी पढ़े- PM मोदी ने सोना खरीदने से मना किया था, अब कीमत ₹1.23 लाख पर आई; क्या अपील का असर हुआ?