Mohammed Shami: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से दिल्ली में मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली भी मौजूद थे। इन मुलाकातों की तस्वीरों ने मोहम्मद शमी के राजनीति में आने की अटकलों को तेज कर दिया है। खबर इंडिया के विशेष एक्सप्लेनर में जानिए, क्या मोहम्मद शमी राजनीति की पिच पर उतरेंगे? जानिए इस मुलाकात की असल वजह।
Mohammed Shami: जयंत चौधरी से भी मिल चुके हैं शमी
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली से मिलने से पहले मोहम्मद शमी ने दो महीने पहले रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी से मुलाकात की थी। उस मुलाकात में शमी के भाई हसीब अहमद भी मौजूद थे। मुलाकात के दौरान यह चर्चा थी कि शमी आगामी विधानसभा चुनाव में अमरोहा सदर सीट से रालोद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ सकते हैं। परंतु उस मुलाकात में मोहम्मद शमी ने इस संभावना से इनकार कर दिया था।
Mohammed Shami: क्या भाजपा में शामिल होंगे शमी?
PHOTO | Indian cricketer Mohammed Shami met BJP National President Nitin Nabin. BJP Minority Morcha President Kunwar Basit Ali was also present during the meeting.
(Source: Third Party) https://t.co/ztUf2OpUoj
— Press Trust of India (@PTI_News) November 29, 2026
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली के साथ शमी की मुलाकात की तस्वीरों ने उनके राजनीति में आने की चर्चाओं को हवा दे दी है। हालांकि, शमी की ओर से ऐसा कोई बयान नहीं आया है कि वह राजनीति में आने वाले हैं, लेकिन कुछ दिन पहले भारतीय टीम के गेंदबाज युजवेंद्र चहल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए हैं। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी भाजपा के जरिए राजनीति में कदम रख सकते हैं।
युजवेंद्र चहल भी हो चुके हैं भाजपा में शामिल
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी राजनीति की पिच पर अपनी पारी शुरू करेंगे या नहीं, यह तो आने वाला वक्त बताएगा। लेकिन मोहम्मद शमी से पहले भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने 21 नवंबर 2026 को अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर दी है। जानकारी के अनुसार, युजवेंद्र चहल 21 नवंबर 2026 को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े थे। उन्होंने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अमर पाल मौर्य से मुलाकात की थी। उस मुलाकात के दौरान चहल ने राजनीति में अपनी रुचि जताई, जिसके बाद उन्हें ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में दिल्ली से विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया।
यह भी पढ़े- पवन सिंह ने क्यों तोड़े परिवार से रिश्ते? भावुक पोस्ट में बताई ये बात








