झारखंड में रांची-पटना हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 4 बच्चों और 4 महिलाओं समेत 13 की मौत
झारखंड के रामगढ़ में रांची-पटना नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। राजरप्पा मंदिर में पूजा करने जा रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 4 बच्चों, 4 महिलाओं और 5 पुरुषों समेत 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल है।