Home » उत्तर प्रदेश » UP News: IAS सुरेंद्र सिंह को क्यों बनाया गया सीएम योगी का सचिव? जानें क्या रही बड़ी वजह

UP News: IAS सुरेंद्र सिंह को क्यों बनाया गया सीएम योगी का सचिव? जानें क्या रही बड़ी वजह

IAS सुरेंद्र सिंह

UP News: उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुरेंद्र सिंह को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ का सचिव नियुक्त किया गया है। जिसके बाद से ही आईएएस सुरेंद्र सिंह सोशल मीडिया से लेकर पुलिस विभाग कर चर्चा में बने हुए है। बता दें वर्ष 2005 बैच के आईएएस अधिकारी सुरेंद्र ने 6 अक्टूबर 2025 को नई दिल्ली से प्रतिनियुक्ति पूर्ण कर पुनः प्रदेश में कार्यभार ग्रहण कर लिया गया। वह इससे पहले मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष सचिव के पद पर कार्य कर चुके हैं।

तीन वर्षों तक दी उपराज्यपाल के सचिव के रुप में सेवा

UP News: मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आईएएस सुरेंद्र सिंह दिल्ली में उपराज्यपाल के सचिव के रूप में तीन वर्षों तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनकी प्रशासनिक दक्षता और परिणामोन्मुखी कार्यशैली के कारण उन्हें वापसी के तुरंत बाद यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वह मेरठ मंडल के मंडलायुक्त, और कई जिलों में जिलाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वह भदोही, बलरामपुर, फिरोजाबाद, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, उन्नाव, बरेली, कानपुर नगर और वाराणसी जैसे प्रमुख जिलों में डीएम रह चुके हैं। वाराणसी के डीएम रहते हुए उनके काम की सराहना के बाद उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष सचिव बनाया गया था। बाद में प्रमोशन के उपरांत वह सचिव के पद पर पदोन्नत हुए। इसके बाद उन्हें मेरठ का मंडलायुक्त नियुक्त किया गया था।

IAS सुरेंद्र सिंह
                                                               IAS सुरेंद्र सिंह                                                     

मथुरा में हुआ था जन्म

UP News: 15 अगस्त 1978 को सुरेंद्र सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में हुआ। उन्होंने भू-विज्ञान (Geology) विषय में बीएससी और एमएससी की शिक्षा प्राप्त की है। प्रशासनिक सेवा में आने के बाद से ही उन्होंने अपनी कार्यशैली से अलग पहचान बनाई है। फिलहाल, सुरेंद्र सिंह की नियुक्ति के साथ अब सीएम सचिवालय में तीन सचिवों की मजबूत टीम काम करेगी।

ये भी पढ़े… MP News: स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने में जुटे सीएम मोहन कहा- ‘स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

राशिफल