PM Modi Diwali Greetings: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वह इस साल भी अपनी परंपरा को जारी रखते हुए देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों के साथ दिवाली मनाएंगे। पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर जारी अपने संदेश में कहा कि वह भी हर भारतीय की तरह इस त्योहार को पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाते हैं।
PM Modi Diwali Greetings: सैनिकों के साथ दिवाली मनाने की परंपरा जारी रखेंगे PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि उनकी परंपरा रही है कि वह दिवाली के अवसर पर देश की रक्षा में तैनात जवानों के बीच समय बिताते हैं। उन्होंने कहा कि इस साल भी वह सैनिकों के साथ दिवाली मनाएंगे। पीएम मोदी का यह संदेश देश की सीमाओं पर तैनात जवानों के प्रति सम्मान और उनके साथ त्योहार मनाने की भावना को दर्शाता है।
PM Modi Diwali Greetings: अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है दीपावली
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत सरकार के जन संपर्क पोर्टल पर साझा किए गए संदेश में दीपावली को अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और निराशा पर आशा की शाश्वत विजय का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा, “प्रिय देशवासियों, दीपावली के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं! यह पर्व अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और निराशा पर आशा की शाश्वत विजय का उत्सव है।”
सकारात्मक सोच और एकजुटता का दिया संदेश
पीएम मोदी ने कहा कि दीपावली भारत की समृद्ध परंपराओं पर गर्व करने और आपसी एकजुटता के संबंधों को मजबूत करने का अवसर भी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह त्योहार सभी के जीवन में खुशियां, सद्भाव और समृद्धि लेकर आएगा। प्रधानमंत्री ने लोगों से दयालुता का प्रसार करने, सकारात्मक सोच अपनाने और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में काम करने का आग्रह किया।
विकसित भारत के निर्माण का किया आह्वान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण के लिए नई ऊर्जा और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने की अपील की। उन्होंने एक बार फिर सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए इस पर्व को खुशियों और सकारात्मकता के साथ मनाने का संदेश दिया।
यह भी पढ़े- झाड़ू के नीचे रख दें एक सिक्का, दिवाली की रात क्यों किया जाता है ये उपाय?








