Home » मध्य प्रदेश » MP NEWS LIVE : सुयश त्यागी बने मध्य प्रदेश बीजेपी सोशल मीडिया के नए प्रदेश संयोजक

MP NEWS LIVE : सुयश त्यागी बने मध्य प्रदेश बीजेपी सोशल मीडिया के नए प्रदेश संयोजक

SUYASH TYAGI

MP NEWS LIVE : मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में एक अहम बदलाव करते हुए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल द्वारा सुयश त्यागी को बीजेपी सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक के पद की कमान सौंप दी है। इस संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आदेश भी जारी कर दिया हैं, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

भाजपा अध्यक्ष की मंजूरी के बाद हुआ आदेश जारी

MP NEWS LIVE : आदेश में लिखा गया है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की सहमति से यह नियुक्ति की गई है। पत्र में उल्लेख किया गया कि “भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक के रूप में सुयश त्यागी की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की जाती है।”
इस आदेश पर प्रदेश अध्यक्ष के हस्ताक्षर हैं और इसे संगठन स्तर पर सभी जिलों व मंडलों तक भेजा गया है। 

MP NEWS LIVE
                                                          

डिजिटल प्रचार की रणनीति को मिलेगी नई दिशा

MP NEWS LIVE : सोशल मीडिया आज राजनीतिक अभियानों का अहम हिस्सा बन चुका है। आगामी चुनावों को देखते हुए पार्टी चाहती है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उसकी पकड़ मजबूत हो। सुयश त्यागी को यह जिम्मेदारी ऐसे समय में मिली है जब पार्टी मिशन 2029 की तैयारी में जुटी है और जनता के बीच डिजिटल माध्यम से जुड़ाव बढ़ाने पर फोकस कर रही है। उनके नेतृत्व में सोशल मीडिया टीम से उम्मीद की जा रही है कि वह भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों को और प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाएगी।

भाजपा की नई कार्यकारिणी में कई अहम चेहरे शामिल

MP NEWS LIVE : हाल ही में भाजपा ने मध्य प्रदेश में अपनी नई राज्य कार्यकारिणी की सूची जारी की थी। टीम हेमंत में लता वानखेड़े, सुमेर सोलंकी, गौरव रणदिवे और राहुल कोठारी को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। वहीं, आशीष अग्रवाल को दोबारा मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आशीष अग्रवाल को विधानसभा चुनाव से पहले लोकेंद्र पाराशर की जगह यह पद दिया गया था, जिसे अब कायम रखा गया है।और आगे इसी विस्तार के क्रम में सुयश त्यागी को सोशल मीडिया का प्रदेश संयोजक बनाया है।

SUYASH TYAGI
                                                        SUYASH TYAGI

पार्टी संगठन में डिजिटल ताकत को प्राथमिकता

MP NEWS LIVE : भाजपा ने पिछले कुछ वर्षों में सोशल मीडिया को अपने संगठन की रीढ़ बना दिया है। चुनावों में पार्टी की रणनीति, प्रचार अभियान और जनसंपर्क कार्यक्रमों में डिजिटल माध्यम की बड़ी भूमिका रही है। सुयश त्यागी की नियुक्ति इसी दिशा में एक और कदम मानी जा रही है, जिससे मध्य प्रदेश में भाजपा की ऑनलाइन उपस्थिति और मजबूत होगी। पार्टी को विश्वास है कि नए संयोजक के नेतृत्व में सोशल मीडिया अभियान और अधिक सशक्त, प्रभावी और संगठित रूप में आगे बढ़ेगा।

 

यह भी पढ़ें….MP NEWS : किसानों को 10 घंटे बिजली देने के वादे पर सरकार अडिग : सीएम मोहन यादव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

राशिफल