Piyush Goyal: नई दिल्ली, शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जानकारी दी कि उन्होंने अपना न्यूजीलैंड का दौरा सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। केंद्रीय मंत्री गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखाते हुए कहां कि, “मैंने अपने दोस्त और काउंटरपार्ट टॉड मैकक्ले के साथ मीटिंग कर अपना न्यूजीलैंड का दौरा सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।”
इसके अलावा भारत-न्यूजीलैंड एफटीए बातचीत के चौथे राउंड को लेकर भी उन्होंने जानकारी, “भारत-न्यूजीलैंड एफटीए बातचीत का चौथा राउंड गुड्स मार्केट एक्सेस, सर्विसेज, इकोनॉमिक एंड टेक्निकल कोऑपरेशन के अलावा निवेश के अवसरों पर केंद्रित था।”

रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा
Piyush Goyal: उन्होंने कहा, “मेरे द्वारा दोनों देशों के बिजनेस लीडर्स के साथ मीटिंग करना और इवेंट्स में भाग लेना मजबूत पीपल-टू-पीपल और सांस्कृतिक संबंधों को दर्शाता है।”
केंद्रीय मंत्री ने अंत में कहा कि हम भारत और न्यूजीलैंड के बीच बढ़ती रणनीतिक और इकोनॉमिक कनवर्जेंस के साथ एक बैलेंस्ड, कॉम्प्रिहेंसिव और आपसी फायदों वाले समझौते को जल्द पूरा करने के लिए बेहद उत्सुक हैं।
इस दौरे को लेकर उन्होंने पोस्ट में लिखा, “मैंने भारतीय किसानों से बगीचे की वैरायटी, क्वालिटी, खेती के तरीकों और सस्टेनेबिलिटी की कोशिशों पर एक प्रोडक्टिव बातचीत की। साथ ही प्रोडक्टिविटी और क्वालिटी बढ़ाने की कोशिशों के बारे में भी बेहद कीमती जानकारी मिली।” आपको बता दें केंद्रीय मंत्री गोयल ने न्यूजीलैंड में भारतीय लोगों के साथ ही देश के राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया।
Read More: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, देशभर में सड़कों और स्कूलों से हटेंगे आवारा कुत्ते-पशु; पढ़ें पूरी खबर






