BIHAR ELECTION 2025: बिहार विधानसभा चुनाव अपने अंतिम चरण की ओर है आज 122 सीटों पर जनता मतदान करेगी। जिसमें 1302 उम्मीदवारों की किस्मत आज दाव पर लगी है। सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें दिखाई दीं। कुछ चर्चित सीटों में आज मतदान देर से भी शुरू हुए। बात की जाये कितने प्रतिशत मतदान अभी तक हो चूका है तो अपराह्न तीन बजे तक राज्य में 60.40 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। सबसे अधिक किशनगंज में 66.10% वोटिंग हुई है, जबकि पूर्णिया (64.22%), कटिहार (63.80%), जमुई (63.33%) और गया (62.74%) जैसे जिलों में भी लोगों ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
BIHAR ELECTION 2025: निर्वाचन विभाग के मुताबिक, पश्चिमी चंपारण में 61.99%, पूर्वी चंपारण में 61.92%, शिवहर में 61.85%, सीतामढ़ी में 58.32%, मधुबनी में 55.53%, सुपौल में 62.06%, अररिया में 59.80%, बांका में 63.03%, कैमूर में 62.26%, औरंगाबाद में 60.59%, अरवल में 58.26% और नवादा में 53.17% वोटिंग हुई है।
महिलाओं ने ज्यादा किया मत का प्रयोग
BIHAR ELECTION 2025: आज दूसरे चरण में भी महिलाओं ने मतदान अधिक संख्या में किया। मतदान केंद्रों पर महिलाओं की लंबी कतारें दिखीं। पहली बार वोट डालने आईं युवतियों से लेकर बुज़ुर्ग माताओं तक सभी ने मतदान किया। मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गये हैं। हरेक बूथ पर सशस्त्र सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। इस चरण में करीब चार लाख सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

कई बड़े दिग्गजों की साख आज दाव पर
BIHAR ELECTION 2025: दूसरे चरण की इन 122 सीटों पर 1,302 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला 3.7 करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे। इस चरण में एनडीए और महागठबंधन दोनों ही प्रमुख दलों के दिग्गजों की किस्मत पर फैसला आज जनता करेगी। एनडीए की ओर से भाजपा के 53, जदयू के 44, हम (सेकुलर) के 6, लोजपा (रामविलास) के 15 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के 4 उम्मीदवार मैदान में हैं। महागठबंधन की ओर से राजद के 71, कांग्रेस के 37, भाकपा माले के 6, भाकपा के 4, माकपा के 1 और वीआईपी के 8 उम्मीदवारों का फैसला आज तय होगा।
पहले चरण की झलक
BIHAR ELECTION 2025: प्रदेश की कुल 243 विधानसभा सीटों में से पहले चरण की 121 सीटों पर 6 नवंबर को मतदान हो चुका है। अब सबकी निगाहें इस अंतिम चरण पर टिकी हैं, जो सरकार की दशा और दिशा तय करेगा। यह चुनाव इसीलिए भी खास हो जाता है क्यूंकि इस बार किसी भी दल ने जरा भी कोर कसर नहीं छोड़ी है चाहे वह वादों की झड़िया हो या फिर चुनाव प्रचार। अंदाजा लगाया जा रहा है शाम के मतदान प्रतिशत तक आगे की तस्वीरें साफ हो जाये।
यह भी पढे़ं : BIHAR ELECTION: 5 जिलों में 6 बूथों पर EVM खराब, पप्पू यादव बोले- वोट चोरी की साजिश






