SIKKIM CM NEWS: सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान सीएम को नाक से खून आने लगा और उनका ब्लड प्रेशर भी बढ़ गया। इसके बाद उन्हें तुरंत राजधानी गंगटोक के एक अस्पताल ले जाया गया।
क्या हुआ था कार्यक्रम के दौरान?
SIKKIM CM NEWS: सीएम तमांग के बेटे और विधायक आदित्य तमांग के मुताबिक, मुख्यमंत्री रंगपो ग्राउंड में एक कार्यक्रम में शामिल थे। वहीं उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें तुरंत मेडिकल टीम की देख-रेख में अस्पताल भेजा गया।
अब कैसी है स्थिति?
SIKKIM CM NEWS: सीएम के बेटे आदित्य ने बताया कि मुख्यमंत्री की हालत अब स्थिर है और लगातार सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि नाक से खून आने की समस्या उन्हें पहले भी रही है, इसलिए किसी भी संभावित खतरे से बचने के लिए उन्हें एहतियातन अस्पताल में भर्ती किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, शुक्रवार तक उन्हें डिस्चार्ज किया जा सकता है, फिलहाल उन्हें रातभर निगरानी में रखा गया है ताकि किसी भी जटिलता को रोका जा सके।
यह भी पढ़ें: 6 बजे मोदी का मेगा अड्रेस, क्या NDA की ऐतिहासिक जीत पक्की?







