Home » राजस्थान » BJP उम्मीदवार को मिला सिर्फ 1 वोट, राजस्थान निकाय चुनाव रिजल्ट की सबसे गजब कहानी

BJP उम्मीदवार को मिला सिर्फ 1 वोट, राजस्थान निकाय चुनाव रिजल्ट की सबसे गजब कहानी

Rajasthan Civic Polls:

Rajasthan Civic Polls: राजस्थान के शहरी निकाय चुनाव के नतीजों में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। डीडवाना-कुचामन जिले की परबतसर नगरपालिका के वार्ड 13 से चुनाव लड़ने वाले बीजेपी उम्मीदवार कैलाशचंद को सिर्फ एक वोट मिला। खास बात यह है कि कैलाशचंद खुद वार्ड 12 के मतदाता हैं।

Rajasthan Civic Polls: बीजेपी उम्मीदवार कैलाशचंद को मिला सिर्फ एक वोट-

परबतसर नगरपालिका के वार्ड 13 में बीजेपी ने कैलाशचंद को अपना उम्मीदवार बनाया था। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद उन्हें महज एक वोट मिला। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार हीना खानम ने 376 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। निर्दलीय उम्मीदवार राशिद खान 195 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

Rajasthan Civic Polls: अपने वार्ड के बजाय दूसरे वार्ड से मिला टिकट-

कैलाशचंद ने समाचार एजेंसी PTI को बताया कि वह वार्ड 12 के वोटर हैं, लेकिन बीजेपी ने उन्हें पास के वार्ड 13 से चुनाव मैदान में उतारा। उनके मुताबिक, इसी वजह से उन्हें अपने वार्ड में वोट नहीं मिल सके और उनके खाते में सिर्फ एक वोट आया।

परबतसर में कांग्रेस ने जीते 13 वार्ड-

परबतसर नगरपालिका में कुल 25 वार्ड हैं। चुनाव परिणाम में कांग्रेस ने 13 वार्डों पर जीत हासिल की, जबकि बीजेपी को 12 वार्डों में सफलता मिली। ऐसे में कैलाशचंद का सिर्फ एक वोट हासिल करना चुनाव के सबसे चर्चित मामलों में शामिल हो गया।

राजस्थान के 309 शहरी निकायों के लिए हुई मतगणना-

राजस्थान में 309 शहरी निकायों के चुनाव के लिए मतगणना के दौरान यह मामला सामने आया। इन चुनावों में पार्षद के 10,000 से ज्यादा पदों के लिए उम्मीदवारों के बीच मुकाबला हुआ था। हालांकि, कैलाशचंद का एक वोट वाला मामला सोशल मीडिया और राजनीतिक चर्चाओं में खासा चर्चा का विषय बन गया

यह भी पढ़े- राजस्थान निकाय चुनाव: एक वोट से कांग्रेस की जीत, बीकानेर में कांटे की टक्कर