ख़बर का असर

Home » उत्तराखंड » Uttarakhand News: सीएम धामी का बयान ‘जिहाद की विभिन्न अवधारणाओं पर हो रही कड़ी कार्रवाई’

Uttarakhand News: सीएम धामी का बयान ‘जिहाद की विभिन्न अवधारणाओं पर हो रही कड़ी कार्रवाई’

उत्तराखंड सीएम धामी

Uttarakhand News: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में चलाए जा रहे अभियानों और हालिया फैसलों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने राज्य में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए कई कड़े कदम उठाए हैं।

लैंड जिहाद के खिलाफ छेड़ा अभियान

सीएम धामी ने बताया कि राज्य में लैंड जिहाद के मामलों पर सख्त कार्रवाई की गई है। उनके अनुसार, प्रशासन ने अब तक 10,000 से ज्यादा एकड़ सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से खाली कराया है। उन्होंने इसे राज्य हित में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Uttarakhand News: ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत आरोपियों पर शिकंजा

मुख्यमंत्री ने कहा कि “ऑपरेशन कालनेमि” चलाकर उन तत्वों पर कार्रवाई की गई है जो सनातन धर्म को बदनाम करने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि इस अभियान के माध्यम से कई संदिग्ध गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों को चिन्हित किया गया है।

गैर-कानूनी मदरसों पर सख्ती

सरकार द्वारा 250 से अधिक अवैध मदरसों को बंद किए जाने और 500 से अधिक गैर-कानूनी निर्माणों को हटाए जाने की जानकारी भी सीएम धामी ने दी।

Uttarakhand News: राज्य में मदरसा बोर्ड समाप्त कर, शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने पर जोर

सीएम धामी ने बताया कि सरकार ने हाल ही में राज्य का मदरसा बोर्ड भंग करने का निर्णय लिया है। नया कानून लागू होने के बाद, 1 जुलाई 2026 से वे मदरसे मान्यता खो देंगे जो राज्य माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सिलेबस को लागू नहीं करेंगे। सीएम धामी का कहना है कि इन कदमों का उद्देश्य राज्य में शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी, नियंत्रित और आधुनिक बनाना है ताकि किसी भी संस्थान में बिना निगरानी के गतिविधियाँ न चल पाएं।

ये भी पढ़े… iphone: सहारनपुर में 100 से ज्यादा ‘ iPhone जैसे’ फोन अचानक बंद, गुस्साए ग्राहकों का फूटा गुस्सा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल