Home » उत्तर प्रदेश » UP Shahjahanpur News: लव जिहाद के आरोप में युवती की माँ ने युवक को चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

UP Shahjahanpur News: लव जिहाद के आरोप में युवती की माँ ने युवक को चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

Shahjahanpur news

UP Shahjahanpur News: सोशल मीडिया पर शाहजहाँपुर के कथित लव जिहाद से जुड़े एक मामले के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें एक युवक को सड़क पर लात–घूँसों और चप्पलों से पीटते हुए देखा जा सकता है। वायरल वीडियो में एक महिला युवक पर चप्पल बरसाते हुए दिखाई देती है, जबकि कुछ लोग युवक को धमकाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में कुछ लोगों द्वारा युवक के बाल काटने की बात कहने और दोबारा क्षेत्र में न दिखने की चेतावनी देने जैसी धमकियाँ भी सुनाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि जिस युवक की पिटाई की गई, उसके मोबाइल से कई लड़कियों की निजी तस्वीरें व वीडियो मिलने का दावा भी किया जा रहा है, हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

बरेली मोड़ के पास का बताया जा रहा मामला 

सूत्रों के अनुसार, घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के बरेली मोड़ के आसपास की बताई जा रही है, जहाँ स्थानीय हिंदू संगठनों को सूचना मिली कि एक मुस्लिम युवक एक हिंदू युवती को बहला–फुसलाकर कहीं ले जा रहा है। रोककर पूछताछ किए जाने पर युवक ने खुद को खीरी जनपद के उचौलिया का निवासी बताया। युवती हिंदू समुदाय से होने की बात सामने आई। इसके बाद संगठन से जुड़े लोगों ने युवती के परिवार को सूचना दी, और थोड़ी देर में युवती के परिजन मौके पर पहुँच गए। वीडियो में दिख रहा है कि गुस्से में युवती की मां ने सड़क पर ही युवक को चप्पलों और लात–घूँसों से पीटा। आसपास मौजूद लोगों की गाली–गलौज और धमकी देते हुए आवाजें भी साफ सुनी जा सकती हैं।

UP Shahjahanpur News: मामले में पुलिस क्या बोली? 

वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं, लेकिन पुलिस ने इस पूरे मामले की जानकारी से इनकार किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसी किसी घटना की सूचना उनके पास नहीं है और न ही कोई शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस का कहना है कि बिना शिकायत या आधिकारिक सूचना के कार्रवाई संभव नहीं है, हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो की सत्यता की जांच के बाद ही आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी। फिलहाल मामला पूरी तरह सोशल मीडिया पर चल रहे दावों पर आधारित है और पुलिस द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

Report By: अरविन्द त्रिपाठी

ये भी पढ़े… 26/11 Mumbai Attack: ‘उस काली रात को भूल नहीं पाया’ आतंकी हमले के 17 साल पूरे, चश्मदीद ‘मोहम्मद शेख’ ने जो बताया उसे जान सहम जाएंगे आप!