ख़बर का असर

Home » धर्म » Vastu Mirror Placement: भाग्य को बना और बिगाड़ सकता है एक आईना, जानें वास्तु उपाय

Vastu Mirror Placement: भाग्य को बना और बिगाड़ सकता है एक आईना, जानें वास्तु उपाय

घर में आईना लगाने के शुभ वास्तु नियम | Vastu Mirror Tips

Vastu Mirror Placement: हर घर में आईना जरूर मौजूद होता है, इसे हर कोई अपने चेहरे को निहारने और साज-श्रृंगार करने के लिए बेडरूम और बाथरूम में लगवाते है। लेकिन कम लोग ही जानते है कि आईना घर के किस दिशा में रखा है और कांच का आकार क्या है इसका हमारे जीवन पर बहुत केहरा प्रभाव पड़ता है। आज इस लेख मे हम जानेंगे कि  आईने को वास्तु के अनुसार घर में रखने से क्या लाभ पहुंच सकते हैं।

घर में आईना लगाने के शुभ वास्तु नियम | Vastu Mirror Tips
घर में आईना लगाने के शुभ वास्तु नियम 

आईना रखने की शुभ दिशाएँ

Vastu Mirror Placement: आज मे समय में अलग-अलग प्रकार के आइने बाजार में मिलते है, जो दिखने में भी काफी खूबसूरत होते है। लेकिन आईना लेते समय उसके आकर पर विशेषरूप से ध्यान देना जरूरी है। बता दें, आईना अगर गलत तरह और घट आकर का रखा जाए तो इससे आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है।

घर में आईना लगाने के शुभ वास्तु नियम | Vastu Mirror Tips
घर में आईना लगाने के शुभ वास्तु नियम | Source: Social Media

वास्तु शास्त्र की माने तो चौकोर अथवा आयताकार आईना घर में लगाना शुभ होता है। यदि आप गोल अथवा कई कोणों वाला आईना घर में लगाते है तो इससे दोष उत्पन्न हो सकता है। साथ ही इसको खरीदें समय ध्यान रखें कि इसमें आपकी छवि सही से दिख रही है या नहीं।

Vastu Mirror Placement: टूटा या धुंधला आईना क्यों है वर्जित?

Vastu Mirror Placement: बता दें, आईना हमेशा उत्तर दिशा में होना चाहिए क्योंकि उत्तर दिशा में लगाया गया आईना बहुत शुभ माना जाता है। वहीं इसे लगाने की सबसे खराब दिशा दक्षिण मानी जाती है। कभी भी धुंधला पड़ा हुआ कांच या टूटा हुआ कांच घर में नहीं रखना चाहिए। ऐसे आईने का प्रयोग वास्तु शास्त्र में निषेध है। इससे घर में दुर्भाग्य आ सकता है।

घर में आईना लगाने के शुभ वास्तु नियम | Source: Social Media
घर में आईना लगाने के शुभ वास्तु नियम | Source: Social Media

कई बार आईना गलत जगह पर लगा दिया जाता है, जिससे वस्तु दोष उत्पन्न हो सकता है। ध्यान रखें किचन, दरवाजे या खिड़की की तरफ आईना न लगवाए। यदि घर से दुख और दुर्भाग्य को दूर रखना चाहते है तो दक्षिण, पश्चिम, आग्नेय कोण, वायव्य कोणा अथवा नैऋत्य कोण में आईना नहीं लगाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Khanderao Temple Agni Mela: 400 साल पुरानी परंपरा! खंडेराव मंदिर के अग्नि मेले का चमत्कार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल