Breaking News
Home » बिहार » मुजफ्फरपुर में राजद नेता की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरपुर में राजद नेता की गोली मारकर हत्या

धर्मपुर चौक पर फायरिंग से मचा हड़कंप

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले के रामपुरहरी थाना क्षेत्र के धर्मपुर चौक के पास सोमवार को अपराधियों ने युवा राजद नेता मंटू साह (35) की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने उनके सीने में तीन गोलियां दागीं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी फैल गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए। ग्रामीणों ने रोष जताते हुए लगभग चार घंटे तक शव उठाने से इनकार कर दिया। बाद में अधिकारियों के मनाने पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
मंटू साह धर्मपुर पंचायत के राजद युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी थे। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज की जांच कर रही है, हालांकि हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Muzaffarpur News: धर्मपुर चौक पर फायरिंग से मचा हड़कंप
धर्मपुर चौक पर फायरिंग से मचा हड़कंप

मंटू साह के पिता ने बताया कि सुबह मंटू का दोस्त रमेश राय घर आया था और अपने साथ ले गया। कुछ देर बाद उनकी हत्या की सूचना मिली। परिजनों को आशंका है कि रमेश राय ने ही हत्या की साजिश रची है। वह हाल ही में जेल से जमानत पर छूटा है और शराब मामले में भी जेल जा चुका है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटनास्थल पर मंटू और अपराधियों के बीच हाथापाई भी हुई थी। इसके बाद अपराधियों ने फायरिंग कर दी।मौके पर पहुंची FSL टीम ने घटना से जुड़े साक्ष्य को जुटाया। DSP पूर्वी अजय वत्स और रामपुरहरी-मीनापुर थाना की पुलिस मौके पर तैनात है।

Muzaffarpur News: पूरे मामले को लेकर

SSP सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है।शक के आधार पर कुछ लोगों को डिटेन भी किया गया है। जल्द ही हत्यारे गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

Report By: विक्रम कुमार

ये भी पढ़े… अर्पोरा क्लब में भीषण आग, 23 की मौत; PM मोदी ने मुआवजा घोषित किया