Home » उत्तर प्रदेश » रामपुर में मासूमियत पर हमला, 13 वर्षीय किशोर ने सीक्रेट गेम के बहाने 5 साल की बच्ची से एक साल तक किया दुष्कर्म

रामपुर में मासूमियत पर हमला, 13 वर्षीय किशोर ने सीक्रेट गेम के बहाने 5 साल की बच्ची से एक साल तक किया दुष्कर्म

रामपुर में मासूमियत पर हमला

Rampur News: रामपुर के बिलासपुर इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिसने समाज को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक 13 वर्षीय किशोर पर अपने मोहल्ले की पांच वर्षीय बच्ची के साथ सीक्रेट गेम के नाम पर पिछले एक साल से यौन शोषण करने का आरोप लगा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कैसे हुआ मामले का खुलासा

पीड़िता की मां के अनुसार, वह उत्तराखंड बॉर्डर के पास एक होटल के समीप किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहती थीं। उनकी छोटी बेटी अक्सर मकान मालिक के 13 वर्षीय बेटे के साथ खेलती थी। कुछ समय पहले मासूम ने अपनी मां को बताया कि उसका साथी उसके साथ एक सीक्रेट गेम खेलता था जिससे मां को कुछ गड़बड़ होने का शक हुआ। जब मां ने बच्ची से विस्तार से पूछा, तो पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ।

Rampur News: मामले की जांच में जुटी पुलिस 

इस बात की जानकारी मिलते ही माता-पिता ने मकान मालिक से बात की। पूछताछ में आरोपी किशोर ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। मकान मालिक ने अपने बेटे को कहीं और भेजने का आश्वासन दिया लेकिन वादा पूरा नहीं किया। आरोपी को बार-बार आसपास देखकर पीड़िता की मां अवसाद में चली गईं और आखिरकार उन्होंने घर बदल लिया।

बाद में पीड़िता की मां ने न्याय की मांग के लिए सीधे पुलिस अधीक्षक से संपर्क किया। एसपी के निर्देश पर बिलासपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ बीएनएस की धारा 65(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि बच्ची का मेडिकल परीक्षण वन स्टॉप सेंटर में कराया गया है और जांच टीम ने साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े… ‘पूजा तुम कहां हो?’- 17 साल की तलाश ने मेरठ-बिजनौर में मचाई सनसनी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments