ख़बर का असर

Home » मध्य प्रदेश » Indore FoodSafety का छापा: गंदगी में बनती गजक की फैक्ट्री सील

Indore FoodSafety का छापा: गंदगी में बनती गजक की फैक्ट्री सील

इंदौर में Indore FoodSafety टीम ने गंदगी में बनती गजक फैक्ट्री सील की। बिना लाइसेंस कारखाना बंद, नमूने जांच के लिए लिए गए।
FoodSafety टीम सख्त

Indore FoodSafety: इंदौर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्वच्छता और मानकों के पालन को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। खातीपुरा स्थित सुमित गजक और कुल्फी के कारखाने में गजक को गंदगी के बीच तैयार किए जाने का खुलासा हुआ। कारखाने के पास फूड लाइसेंस भी नहीं मिला, जिसके चलते उसे तुरंत बंद करवा दिया गया।

Indore FoodSafety: बिना लाइसेंस चल रहा कारखाना, तुरंत सील

  • गंदगी में बनती मिली तिल-मूंगफली गजक
  • गणभोग फूड्स से लड्डू के नमूने एकत्र
  • मोती महल डीलक्स से पनीर–चावल के सैंपल लिए

नमूने जब्त, जांच जारीनमूने जब्त, जांच जारी

इंदौर: खातीपुरा क्षेत्र में स्थित सुमित गजक और कुल्फी कारखाने में अस्वच्छ परिस्थितियों में गजक बनाते पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए कारखाना बंद करवा दिया। विभाग की अचानक की गई जांच में पाया गया कि तिल और मूंगफली की गजक अत्यंत अस्वच्छ माहौल में तैयार की जा रही थी। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि संचालक सुमित शिवहरे के पास कारखाना चलाने के लिए आवश्यक फूड लाइसेंस नहीं था। टीम ने मौके से गुड़, तिल, तिल गजक और मूंगफली दाना पट्टी के नमूने जांच हेतु एकत्र किए तथा लाइसेंस न होने के कारण कारखाना तुरंत सील कर दिया।

इसी तरह, गणभोग फूड्स का निरीक्षण कर राजगीरा लड्डू और तिल लड्डू के नमूने जांच हेतु लिए गए। वहीं, फिनिक्स सिटाडेल मॉल स्थित मोती महल डीलक्स रेस्टोरेंट से पनीर, चावल और मैदा के नमूने भी परीक्षण के लिए संकलित किए गए।

Written by- आदित्य शर्मा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल