E-Cigarette Ban: आज लोकसभा में संसद के शीतकालीन सत्र में ई-सिगरेट को लेकर काफी हंगामा देखने को मिला। कुछ सांसदों पर नियमों का सही से पालन न करने का आरोप भी लगाया गया है। यह आरोप हिमाचल के सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा लगाया गया। उन्होंने कहा, “देशभर में ई-सिगरेट बैन है, क्या सदन में आपने अलाउ कर दी? टीएमसी के सांसद कई दिनों से बैठकर पी रहे है। सदन में ई-सिगरेट पी जाएगी? अभी जांच होनी चाहिए।”

E-Cigarette Ban: गिरिराज सिंह का समर्थन
जिसके बाद इस आरोप पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जवाब दिया कि, “हमें संसदीय परंपराओं और संसदीय नियमों का अनुपालन करना चाहिए। ऐसा कोई विषय मेरे पास आएगा तो कार्रवाई जरूरी करेंगे।” जैसे ही अनुराग ठाकुर द्वारा दिए इस बयान के बाद सदन में हंगामा हो गया और इसके बाद विपक्षी दलों ने इस आरोप पर अपनी बात को सामने रखा। जहां एक तरफ इस मुद्दे से राजनीतिक हलकों में नई बहस की शुरुआत हुई वही अनुराग ठाकुर का साथ देते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहां, यदि कोई भी सांसद सदन में बैठकर ई-सिगरेट पी रहा है तो ऐसे में इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण कुछ भी नहीं है। अनुराग ठाकुर उन सदस्यों में से है जो अपनी बात को साक्ष्यों के साथ कहते हैं।
टीएमसी सांसद डोला सेन का पलटवार
विवाद पर टीएमसी सांसद डोला सेन का गुस्सा नजर आया उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, सीजिनका काम नजर रखना है वो देखेंगे। किसी भी अनुशासनहीनता के लिए संसद में प्रावधान है।अनुराग ठाकुर कोई गुरु नहीं हैं कि उनकी बात हम मान जाएं।”






