Arunachal accident: पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश से एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। भारत-चीन सीमा के पास मजदूरों को ले जा रहा एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया। ट्रक में कुल 21 मजदूर सवार थे और शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस हादसे में करीब 17 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। मौके पर तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।
Arunachal accident: कहां हुआ हादसा?
यह भीषण हादसा अरुणाचल प्रदेश के हायुलियांग–चगलागम रोड पर हुआ, जो भारत-चीन सीमा के बेहद करीब है। मजदूरों से भरा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। इलाके की कठिन परिस्थितियों के बावजूद कई शव बरामद कर लिए गए हैं और सर्च ऑपरेशन जारी है।
कैसे हुआ हादसा?
Arunachal accident: प्राथमिक अनुमान के मुताबिक ट्रक पहाड़ी सड़क पर फिसल गया और करीब 1000 फीट नीचे खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर असम के तिनसुकिया जिले के गेलापुखुरी टी एस्टेट के थे और किसी निर्माण परियोजना के काम के लिए हायुलियांग की ओर जा रहे थे। रास्ता बेहद संकरा और खतरनाक था, जिसके चलते चालक का नियंत्रण बिगड़ गया। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच चुके हैं।
यह भी पढ़ें: सुजातपुर में युवक को गोली मारकर किया लहूलुहान, आरोपी पप्पू यादव फरार






