Home » मध्य प्रदेश » Mp News: मध्य प्रदेश: शिवपुरी में एडीएम का स्टेनो 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Mp News: मध्य प्रदेश: शिवपुरी में एडीएम का स्टेनो 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Mp News
Spread the love

Mp News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपर कलेक्टर (एडीएम) के स्टेनो मोनू शर्मा को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि स्टेनो जमीन के दस्तावेजों में नाम दुरुस्ती के बदले कुल 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था।

शिकायतकर्ता ने पहले ही दे दिए थे 15 हजार रुपये

रन्नौद तहसील के सिरपुर चक गांव के निवासी ध्यानेंद्र सिंह पडरैया ने लोकायुक्त में शिकायत की थी कि उनकी पैतृक जमीन के नाम दुरुस्तीकरण के नाम पर स्टेनो रिश्वत मांग रहा है। कुल 20 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था, जिसमें से शिकायतकर्ता पहले ही 5 हजार रुपये एडवांस दे चुके थे। इसके बाद 10 हजार रुपये और दिए गए। अंतिम किस्त के रूप में गुरुवार को 5 हजार रुपये देने की बात तय हुई थी।

Mp News: रंगे हाथों पकड़ा गया स्टेनो

गुरुवार को जैसे ही ध्यानेंद्र सिंह ने अंतिम 5 हजार रुपये स्टेनो मोनू शर्मा को दिए, लोकायुक्त टीम ने मौके पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि पडरैया के पिता की रन्नौद तहसील के बगोरिया में करीब 50 बीघा जमीन है, जिसे गलत तरीके से किसी अन्य व्यक्ति के नाम चढ़ा दिया गया था। दुरुस्ती के लिए फाइल एडीएम कार्यालय पहुंची थी, जहां इस राशि की मांग की गई।

शिकायतकर्ता का दावा- राशि ऊपर तक जाएगी

ध्यानेंद्र सिंह ने लोकायुक्त को बताया कि स्टेनो ने कहा था कि मांगी गई रकम “एडीएम से लेकर ऊपर तक जाएगी।” शिकायत की पुष्टि के बाद लोकायुक्त ग्वालियर में मामला दर्ज किया गया और कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

Mp News: आगे की जांच जारी

लोकायुक्त ग्वालियर के डीएसपी विनोद सिंह कुशवाह ने बताया कि आरोपी स्टेनो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यदि किसी अन्य अधिकारी या कर्मचारी की भूमिका सामने आती है, तो उनके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें…Modi Trump: मोदी और ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत, व्यापार और रक्षा संबंधों पर हुई चर्चा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments