ख़बर का असर

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » आंध्र प्रदेश में बस खाई में गिरने से आठ तीर्थयात्री मौत, प्रदेश में बढ़ते सड़क हादसों ने बढ़ाई चिंता

आंध्र प्रदेश में बस खाई में गिरने से आठ तीर्थयात्री मौत, प्रदेश में बढ़ते सड़क हादसों ने बढ़ाई चिंता

आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामाराजू जिले में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जब एक प्राइवेट ट्रैवल बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में आठ तीर्थयात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हैं।

Bus Accident: आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामाराजू जिले में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जब एक प्राइवेट ट्रैवल बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में आठ तीर्थयात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हैं। बस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है।

राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने गहरा दुख जताया

आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामाराजू में हुए भीषण बस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे को दुखद बताते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है, जिसके तहत मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे।

Bus Accident: 37 तीर्थयात्री सवार थे, तेलंगाना से लौट रहे थे

यह हादसा चिंतूर-नारेदुमिल्ली घाट रोड पर हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ड्राइवर एक तीखे मोड़ पर बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया। बस सेफ्टी वॉल से टकराई और फिर सीधे खाई में जा गिरी। बस में दो ड्राइवरों सहित कुल 37 यात्री सवार थे। सभी यात्री चित्तूर जिले के रहने वाले थे और तेलंगाना के भद्राचलम मंदिर के दर्शन कर काकीनाडा जिले के अन्नावरम मंदिर जा रहे थे। जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहाँ मोबाइल नेटवर्क न होने से पुलिस को सूचना मिलने में देर हुई। बाद में पास के क्षेत्र मोथुगुंटा के लोगों की मदद से खबर पुलिस तक पहुंचाई गई।

पुलिस और बचाव दल ने तुरंत शुरू किया अभियान

सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। टीमों ने खाई में उतरकर आठ शव बरामद किए और घायलों को सड़क तक लाने के लिए भारी मशक्कत की। घायलों को चिंतूर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बचाव में पाँच पुलिस वाहन और तीन एंबुलेंस इस्तेमाल की गईं।

सीएम चंद्रबाबू नायडू ने जताया दुख, दिए निर्देश

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए अधिकारियों से बचाव और राहत कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि घायलों को तुरंत और बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए। गृह मंत्री वी. अनिता और जनजातीय कल्याण एवं महिला-बाल कल्याण मंत्री जी. संध्या रानी मौके के लिए रवाना हुईं। दोनों मंत्रियों ने जिले के कलेक्टर व एसपी से बात कर पीड़ितों को हर संभव सहायता देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री नायडू ने हाल ही में सड़क दुर्घटनाओं पर बढ़ती संख्या को लेकर गंभीर चिंता जाहिर की है। इस साल अब तक 15,462 सड़क दुर्घटनाओं में 6,433 लोगों की मौत हो चुकी है।

79% हादसों की वजह ओवर-स्पीडिंग

अधिकारियों के अनुसार, राज्य में 79% सड़क हादसे ओवर-स्पीडिंग, 3% गलत दिशा में वाहन चलाने और 1% मोबाइल व शराब के इस्तेमाल से होते हैं। सड़क दुर्घटनाओं के मामले में आंध्र प्रदेश देश में आठवें स्थान पर है। लगातार बढ़ते हादसों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने पिछले महीने सड़क दुर्घटनाओं के कारणों की पहचान और सुधार हेतु थर्ड-पार्टी ऑडिट कराने के आदेश दिए थे।

ये भी खबरें पढ़े… वीआईपी एरिया में घुसा ‘फर्जी प्रतिनिधि’, डिप्टी सीएम आवास से सुरक्षा टीम ने किया गिरफ्तार

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल