Home » अंतर्राष्ट्रीय » World War का खतरा: ट्रंप ने रूस-यूक्रेन संघर्ष पर जताई चिंता

World War का खतरा: ट्रंप ने रूस-यूक्रेन संघर्ष पर जताई चिंता

Russia-Ukraine तनाव पर ट्रंप का बयान

World War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि रूस-यूक्रेन युद्ध की दिशा तेजी से खतरनाक होती जा रही है और यह स्थिति दुनिया को ‘थर्ड वर्ल्ड वॉर’ की ओर धकेल सकती है। ट्रंप के अनुसार, पिछले एक महीने में 25,000 से अधिक लोग मारे गए हैं, जिनमें ज्यादातर सैनिक थे।

ट्रंप ने कहा कि वह दोनों देशों के बीच युद्ध को तुरंत खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन रूस और यूक्रेन के पीछे हटने की कमी ने उन्हें निराश किया है। उन्होंने कहा, “मैं चाहता हूं कि हत्याएं रुकें। पिछले महीने 25,000 सैनिक मारे गए। हम इसे रोकने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं।”

World War: Russia-Ukraine तनाव पर ट्रंप का बयान
Russia-Ukraine तनाव पर ट्रंप का बयान

यह हालात तीसरा विश्व युद्ध पैदा कर सकते हैं

ट्रंप के मुताबिक, दोनों देशों की जिद और शक्ति प्रदर्शन के कारण हालात बेहद खराब हो चुके हैं और इस तरह का संघर्ष अंततः ‘थर्ड वर्ल्ड वॉर’ का रूप ले सकता है। उन्होंने कहा, “हर कोई अपना खेल खेल रहा है। अगर यह स्थिति जारी रही, तो दुनिया तीसरे विश्व युद्ध में चली जाएगी।”

Russia-Ukraine तनाव पर ट्रंप का बयान
Russia-Ukraine तनाव पर ट्रंप का बयान

World War: प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट का बयान

व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने भी पुष्टि की कि ट्रंप मॉस्को और कीव—दोनों से धीमी शांति प्रगति को लेकर बेहद निराश हैं। उन्होंने कहा, “ट्रंप सिर्फ ‘बैठक के लिए बैठक’ से तंग आ चुके हैं। वह नतीजे चाहते हैं, बातचीत नहीं।” अमेरिका पिछले चार साल से इस युद्ध को समाप्त करने के लिए मुख्य मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। लेविट ने कहा, “प्रेसिडेंट इस जंग के दोनों पक्षों से बेहद निराश हैं। वह मीटिंग नहीं, एक्शन चाहते हैं। वह चाहते हैं कि यह युद्ध खत्म हो।”

World War: Russia-Ukraine तनाव पर ट्रंप का बयान
Russia-Ukraine तनाव पर ट्रंप का बयान

यूक्रेन के लिए US का सुरक्षा प्रस्ताव

ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए एक सुरक्षा समझौते (सिक्योरिटी एग्रीमेंट) के तहत यूक्रेन की मदद करने को तैयार है।
हालाँकि, उन्होंने निराशा जताई कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने अमेरिकी शांति प्रस्ताव पर तुरंत हस्ताक्षर नहीं किए। कीव के अधिकारी पहले भी अमेरिकी प्रस्ताव को “रूस-हितैषी” बताकर खारिज कर चुके हैं।

जेलेंस्की द्वारा हाल ही में दिए गए उस बयान—जिसमें डोनबास पर लोगों से वोट करवाने की बात कही गई थी—के बाद रूस ने फिर मांग की है कि यूक्रेन अपनी सेना को पूर्वी डोनेट्स्क और लुहान्स्क क्षेत्रों से हटा ले।

Written By- Anurag Vishwakarma