Home » राष्ट्रीय » Bengal News: मालदा: ऐतिहासिक स्कूल भवन तोड़े जाने पर विवाद, जांच की मांग तेज

Bengal News: मालदा: ऐतिहासिक स्कूल भवन तोड़े जाने पर विवाद, जांच की मांग तेज

Bengal News

Bengal News: मालदा जिले के मानिकचक ब्लॉक स्थित मथुरापुर बीएसएस हाई स्कूल के ऐतिहासिक भवन को तोड़े जाने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि बिना किसी ठोस योजना के केवल मोटी रकम की लूट के उद्देश्य से ब्रिटिश शासन काल की इस इमारत को गिराया जा रहा है। यह स्कूल वर्ष 1942 में स्थापित हुआ था और इसकी इमारत को ऐतिहासिक धरोहर माना जाता है।

भाजपा नेता की प्रशासन से शिकायत

इस मामले में स्कूल के पूर्व छात्र और भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष यादव ने मानिकचक के बीडीओ अनुप चक्रवर्ती और जिलाधिकारी प्रीति गोयल को लिखित शिकायत सौंपी है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक 15 कक्षाएं तोड़ी जा चुकी हैं और 18 अन्य कक्षाओं को तोड़ने की योजना है।

Bengal News: स्कूल प्रबंधन ने आरोप किए खारिज

वहीं, स्कूल के प्रधानाध्यापक अतींद्रनाथ दास ने आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया। उनका कहना है कि प्रशासन ने भवन को खतरनाक घोषित किया था और लंबे समय से इसका उपयोग बंद था। दुर्घटना की आशंका को देखते हुए उच्च अधिकारियों की लिखित अनुमति और नियोजन के तहत भवन को गिराया गया है।

प्रशासनिक जांच के संकेत

इस पूरे मामले पर मानिकचक पंचायत समिति की अध्यक्ष पिंकी मंडल ने कहा कि भवन गिराने के लिए प्रशासनिक अनुमति की जांच की जाएगी। यदि किसी तरह की अनियमितता पाई जाती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।

 

ये भी पढ़ें…शारदा नहर पर अवैध बालू खनन, खुलेआम उड़ाई जा रही योगी सरकार के नियमों की धज्जियां