ख़बर का असर

Home » पश्चिम बंगाल » नामखाना में समुद्र का कहर, ट्रॉलर डूबा, मछुआरों की तलाश जारी

नामखाना में समुद्र का कहर, ट्रॉलर डूबा, मछुआरों की तलाश जारी

नामखाना से समुद्र में मछली पकड़ने गए ट्रॉलर एफबी पारमिता–11 के डूबने से 5 मछुआरे अभी भी लापता हैं। 11 मछुआरों को सुरक्षित बचाया गया। हादसे के कारण स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है और खोज जारी है।
नामखाना ट्रॉलर हादसा, मछुआरों की तलाश जारी

Fishing Tragedy: हाल ही में नामखाना से गहरे समुद्र में मछली पकड़ने गए एक ट्रॉलर के डूबने से स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। दरअसल इस हादसे में जहां कुछ मछुआरों को बचा लिया गया है तो वही कुछ की अब तक तलाश जारी है। नामखाना से समुद्र में मछली पकड़ने गए एफबी पारमिता–11 ट्रॉलर के हादसे में अब भी पांच मछुआरे लापता हैं। इस घटना में बचाए गए 11 मछुआरे आज सुबह नामखाना घाट लौटे।

Fishing Tragedy: नामखाना ट्रॉलर हादसा, मछुआरों की तलाश जारी
नामखाना ट्रॉलर हादसा, मछुआरों की तलाश जारी

Fishing Tragedy: माझी राखाल दास की हालत गंभीर

काकद्वीप महकमा अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई है, लेकिन ट्रॉलर के माझी राखाल दास की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है, जिस कारण उन्हें डायमंड हार्बर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लापता मछुआरों में मती दास, राजदुल अली शेख, संजीव दास, दिलीप दास और रंजन दास के नाम शामिल हैं। यह सभी मछुआरे दक्षिण 24 परगना के काकद्वीप इलाके के रहने वाले हैं।

परिवार और स्थानीय लोग चिंता में, राहत कार्य जारी

नामखाना ट्रॉलर हादसा, मछुआरों की तलाश जारी
नामखाना ट्रॉलर हादसा, मछुआरों की तलाश जारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 दिसंबर को यह ट्रॉलर 16 मछुआरों को लेकर समुद्र में गया था। आरोप है कि देर रात बांग्लादेश की नौसेना या तटरक्षक बल के एक जहाज से टक्कर लगने के बाद ट्रॉलर भारतीय समुद्री सीमा में डूब गया। पास के एक ट्रॉलर और भारतीय तटरक्षक बल ने 11 मछुआरों को सुरक्षित निकाल लिया। डूबे ट्रॉलर को बाहर निकालने की कोशिश जारी है। वहीं, लापता मछुआरों का अब तक कुछ पता नहीं चल सका है, जिससे वजह से उनके परिवारों की चिंता लगातार बढ़ रही है।

Report By: Pijush

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल