Breaking News
Home » राष्ट्रीय » Rekha Gupta: सुनहरी नाले के डीसिल्टिंग कार्य का सीएम रेखा गुप्ता ने किया निरीक्षण, पिछली सरकारों पर साधा निशाना

Rekha Gupta: सुनहरी नाले के डीसिल्टिंग कार्य का सीएम रेखा गुप्ता ने किया निरीक्षण, पिछली सरकारों पर साधा निशाना

Rekha Gupta

Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को राजधानी के सुनहरी नाले में चल रहे डीसिल्टिंग कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की पूर्व सरकारों की नीतियों और कार्यप्रणाली की कड़ी आलोचना की। सीएम ने कहा कि दिल्ली की जनता आज भी पिछली सरकारों की गलतियों का खामियाजा भुगत रही है।

2010 में बने नाले की खामियां उजागर

मुख्यमंत्री ने बताया कि लगभग एक किलोमीटर लंबा यह नाला वर्ष 2010 में बनाया गया था, जिसमें आसपास की कई कॉलोनियों का पानी आता है। हैरानी की बात यह है कि इतने बड़े नाले पर न तो कवर था, न स्लैब और न ही कोई ऐसा आउटलेट जिससे समय-समय पर सफाई हो सके।

Rekha Gupta: ढलान की गलत योजना बनी समस्या

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि नाले के निर्माण के समय ढलान की ठीक से जांच नहीं की गई। जहां पानी का बहाव होना चाहिए, वहां ढलान अधिक है और दूसरी ओर कम, जिसके कारण भारी मात्रा में गाद जमा हो गई है और जलभराव की समस्या पैदा होती है।

अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को डीसिल्टिंग कार्य की गति बढ़ाने और नाले की सफाई व ढांचागत सुधार को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में जलजमाव और गंदगी की समस्या से निजात मिल सके।

 

ये भी पढ़ें…Bengal News: मालदा: ऐतिहासिक स्कूल भवन तोड़े जाने पर विवाद, जांच की मांग तेज