ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » जनता दर्शन में CM योगी के DM ने जीता हमीरपुर की जनता का दिल

जनता दर्शन में CM योगी के DM ने जीता हमीरपुर की जनता का दिल

Hamirpur news

Hamirpur News: हमीरपुर जिले में कड़ाके की ठंड और शीत लहर के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की संवेदनशील शासन व्यवस्था की झलक देखने को मिली। यहां सीएम योगी के निर्देशों के अनुरूप आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने एक मानवीय पहल करते हुए जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद और असहाय लोगों को कंबल वितरित किए।

समस्याएं लेकर पहुंचे थे फरियादी

दरअसल, डीएम कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। इनमें बुजुर्ग, महिलाएं और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग शामिल थे, जो ठंड के इस मौसम में मदद की उम्मीद लेकर आए थे। इस दौरान जिलाधिकारी ने न केवल उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं, बल्कि ठंड से बचाव के लिए मौके पर ही जरूरतमंदों को कंबल भी उपलब्ध कराए।

Hamirpur News: सीएम योगी के निर्देशों पर अमल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार अधिकारियों को निर्देश देते रहे हैं कि ठंड के मौसम में कोई भी गरीब, असहाय या जरूरतमंद व्यक्ति मदद से वंचित न रहे। इसी क्रम में जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने जनता दर्शन को केवल शिकायत निस्तारण तक सीमित न रखते हुए इसे मानवीय सहायता का माध्यम भी बनाया। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत और संतोष साफ नजर आया।

जनता दर्शन के दौरान डीएम ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। भूमि विवाद, पेंशन, आवास, राशन और स्वास्थ्य से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं। डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी समस्या में अनावश्यक देरी न की जाए और जरूरतमंदों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

जरूरतमंदों ने जताया आभार

वहीं कंबल पाकर जरूरतमंदों ने जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। लोगों का कहना है कि इस भीषण ठंड में प्रशासन द्वारा मिली यह मदद उनके लिए बड़ी राहत है। जनता दर्शन के दौरान जिस तरह समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और तुरंत सहायता दी गई, उससे आमजन का प्रशासन पर भरोसा और मजबूत हुआ है।

ये भी पढ़े… मिड-डे मील के खाने में ‘कीड़े ही कीड़े, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश…

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube poster
Khabar India YouTube

राशिफल