Home » News » मिड-डे मील के खाने में ‘कीड़े ही कीड़े, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश…

मिड-डे मील के खाने में ‘कीड़े ही कीड़े, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश…

Karnataka-News

Karnataka News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि किस तरह से मिड-डे मील में मिले दाल-चावल में कीड़े रेंग रहे हैं। जो केवल न सिर्फ एक बच्चे की थाली में थे बल्कि वहां मौजूद हर एक बच्चे की थाली में थे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है यह वीडियो कर्नाटक का बताया जा रहा है जो एक सरकारी प्राइमरी स्कूल का है। घटना सामने आने के बाद स्कूल के शिक्षकों ने भोजन की जांच की, जिसमें पूरे मिड-डे मील में चावल के साथ कीड़े पाए गए। इस लापरवाही को लेकर छात्रों के माता-पिता में भारी नाराजगी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।

कोप्पल जिले की घटना

यह मामला कर्नाटक के कोप्पल जिले के बिसारल्ली गांव स्थित एक सरकारी स्कूल का है। स्कूल स्टाफ ने दोपहर के भोजन के लिए रखे गए चावल में कीड़े देखे। इससे पहले कुश्तगी तालुक के मुड्डेनाहल्ली गांव के एक सरकारी स्कूल में भी इसी तरह की घटना सामने आ चुकी है, जिससे मिड-डे मील की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Karnataka News: कहां से आता है मिड-डे मील का राशन?

मिड-डे मील से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि चावल जिले के विभिन्न सरकारी गोदामों से सप्लाई किया जाता है, जबकि दाल, तेल और अन्य सामग्री निजी एजेंसियों के माध्यम से ली जाती है। अधिकारियों का कहना है कि संभव है निजी ठेकेदारों द्वारा खराब गुणवत्ता वाला अनाज सप्लाई किया गया हो। पूरे मामले की जांच कर वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं मिड-डे मील बनाने वाले ठेकेदार ने सफाई देते हुए कहा कि रसोई में स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जाता है और भविष्य में ऐसी घटना दोबारा नहीं होगी।

हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि कभी-कभी खाने में एक-दो कीड़े आ सकते हैं। स्कूल से सामने आए वीडियो में साफ तौर पर दाल-चावल में कई कीड़े नजर आ रहे हैं। एक छात्र ने तो दर्जनों कीड़ों को हाथ पर रखकर वीडियो बनाया, जिसमें चावल की खराब हालत साफ दिखाई दे रही है. ऐसे में सवाल उठता है कि जब बच्चों को खाने में कीड़े साफ नजर आ गए, तो भोजन तैयार करने और परोसने वाले लोगों की नजर इस पर कैसे नहीं पड़ी?

ये भी पढ़े… डेहरी में बुलडोजर एक्शन के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा, सड़कों पर आगजनी कर विधायक मुर्दाबाद के लगाए नारे