ख़बर का असर

Home » पश्चिम बंगाल » बंगाल तट पर बड़ी कार्रवाई, 2 ट्रॉलर और 35 मछुआरे पकड़े गए

बंगाल तट पर बड़ी कार्रवाई, 2 ट्रॉलर और 35 मछुआरे पकड़े गए

भारतीय तटरक्षक बल ने अंतरराष्ट्रीय जलसीमा उल्लंघन के आरोप में दो बांग्लादेशी ट्रॉलर और उनके 35 मछुआरों को गिरफ्तार किया। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने के निर्देश दिए हैं।
बांग्लादेशी मछुआरों की गिरफ्तारी

Indian Coast Guard Arrests: भारतीय तटरक्षक बल ने अंतरराष्ट्रीय जलसीमा उल्लंघन के आरोप में दो बांग्लादेशी ट्रॉलर और उनके 35 मछुआरों को गिरफ्तार किया है। यह घटना मंगलवार देर रात हुई, जब दोनों ट्रॉलर भारतीय जलसीमा के अंदर संदिग्ध तरीके से घूमते हुए देखे गए।

फ्रेजरगंज बंदरगाह पर पुलिस जांच

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, पकड़े गए ट्रॉलरों के नाम ‘रूपाची सुल्ताना’ और ‘सबिना–1’ हैं। इन ट्रॉलरों पर कुल 35 बांग्लादेशी मछुआरे सवार थे। बुधवार को इन्हें फ्रेजरगंज बंदरगाह लाया गया। वहां से तटरक्षक बल ने सभी मछुआरों को फ्रेजरगंज तटीय थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि इन 35 बांग्लादेशी मछुआरों के खिलाफ अवैध रूप से भारतीय जलसीमा में प्रवेश और गैरकानूनी मछली पकड़ने का मामला दर्ज किया गया है।

Indian Coast Guard Arrests: बांग्लादेशी मछुआरों की गिरफ्तारी
बांग्लादेशी मछुआरों की गिरफ्तारी

Indian Coast Guard Arrests: जलसीमा उल्लंघन से सुरक्षा पर उठ रहे सवाल

गुरुवार को सभी को काकद्वीप महकमा अदालत में पेश किया जाएगा। बार-बार बांग्लादेशी मछुआरों द्वारा जलसीमा उल्लंघन की घटनाओं ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा पर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने कहा है कि इस मामले में सुरक्षा को और मजबूत किया जाएगा।

Report By: Pijush

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल