ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » ‘एक्स’ के ने फीचर द्वारा देख सकेंगे महीने के सबसे पसंदीदा पोस्ट, टॉप 10 में पीएम मोदी भी हैं शामिल

‘एक्स’ के ने फीचर द्वारा देख सकेंगे महीने के सबसे पसंदीदा पोस्ट, टॉप 10 में पीएम मोदी भी हैं शामिल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर PM Modi के पोस्ट ने जोरदार प्रभाव डाला। टॉप-10 में शामिल पोस्ट और पुतिन के साथ मुलाकात की तस्वीरें लोगों में चर्चा का विषय बनीं।
टॉप-10 पोस्ट में पीएम मोदी की सफलता

PM Modi Social Media: नई दिल्ली, 19 दिसंबर। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हाल ही में एक नया फीचर आया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, नए फीचर के तहत अब आप पिछले महीने के सबसे ज्यादा पसंद किए गए पोस्ट देख पाएंगे। इसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पोस्ट टॉप-10 में 8वें स्थान पर जगह बनाने में कामयाब रहा है।

PM Modi Social Media: लोगों में उत्साह का माहौल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन नए-नए अपडेट आते रहते हैं। एप्लिकेशन में आने वाले नए फीचर को लेकर लोगों में उत्साह भी देखा जाता है। लोग यह जानना पसंद करते हैं कि उन्हें एप्लिकेशन में अब कौन सा नया फीचर मिलने वाला है। एक्स (पूर्व में ट्विटर) में आया यह नया फीचर किसी देश में पिछले महीने के सबसे ज्यादा लाइक किए गए ट्वीट्स दिखाता है।

PM Modi Social Media: टॉप-10 पोस्ट में पीएम मोदी की सफलता
टॉप-10 पोस्ट में पीएम मोदी की सफलता

बढ़ते समय के साथ पीएम मोदी की लोकप्रियता

भारत में पिछले 30 दिनों में 10 सबसे ज्यादा लाइक किए गए पोस्ट में पीएम मोदी के पोस्ट भी शामिल हैं। टॉप-10 में कोई और नेता शामिल नहीं है। पीएम मोदी ऐसे नेता हैं, जिनकी समय के साथ विश्वभर में लोकप्रियता बढ़ी है। दुनियाभर में उन्हें काफी पसंद किया जाता है।

वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी भारत के प्रधानमंत्री के काफी चर्चे हैं। पीएम मोदी को एक्स पर 105.9 मिलियन यूजर्स फॉलो करते हैं। पीएम मोदी के जिस पोस्ट को सबसे ज्यादा पसंद किया गया है, उसमें उनकी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा से संबंधित पोस्ट शामिल हैं।

पीएम मोदी और पुतिन की दोस्ती के खास पल

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिसंबर की शुरुआत में दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे थे। इस दौरान पीएम मोदी और पुतिन के बीच दोस्ती के कई खास पल देखने को मिले।

PM Modi Social Media: टॉप-10 पोस्ट में पीएम मोदी की सफलता
टॉप-10 पोस्ट में पीएम मोदी की सफलता

पीएम मोदी ने अपने खास दोस्त पुतिन के साथ हुई इस मुलाकात की कई तस्वीरें साझा कीं, जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया। खासतौर पर पीएम मोदी और पुतिन की कार में साथ बैठने की तस्वीर जब सामने आई, तो उसकी चर्चा जोर-शोर से हुई।

रूसी राष्ट्रपति को भेंट की गीता

पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति को तोहफे में गीता भेंट की, जिसे सबसे ज्यादा पसंद किया गया। इसके अलावा, जब वह पुतिन को लेने के लिए प्रोटोकॉल तोड़ते हुए खुद एयरपोर्ट पहुंचे, उस पोस्ट को भी खूब पसंद किया गया।

Written by- Yamini Yadav

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल