Bengal News: पश्चिम बंगाल में फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने वाले कथित रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले की जांच के तहत गुरुवार सुबह से राज्य के कई जिलों में पंचायत और नगर पालिका कार्यालयों पर छापेमारी और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस को आशंका है कि हाल में हुए विधानसभा चुनाव से पहले शुरू हुई विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर प्रक्रिया के दौरान फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह सक्रिय हुए थे। जांच एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल लोगों की भूमिका का पता लगाने में जुटी हैं।
कई जिलों में पुलिस की छापेमारी
पुलिस की कार्रवाई बीरभूम जिले के सूरी, रामपुरहाट और दुबराजपुर, कूचबिहार जिले के कूचबिहार शहर और पश्चिम बर्दवान जिले के औद्योगिक इलाकों में की जा रही है। जांच अधिकारी संबंधित पंचायत और नगर पालिका कार्यालयों में पहुंचकर जन्म और मृत्यु पंजीकरण का काम संभालने वाले कर्मचारियों से पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस रिकॉर्ड और जरूरी दस्तावेजों की भी जांच कर रही है।
पश्चिम बंगाल में फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने वाले कथित रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले की जांच के तहत गुरुवार सुबह से राज्य के कई जिलों में पंचायत और नगर पालिका कार्यालयों पर छापेमारी और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस को आशंका है कि हाल में हुए विधानसभा चुनाव से पहले शुरू हुई विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर प्रक्रिया के दौरान फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह सक्रिय हुए थे। जांच एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल लोगों की भूमिका का पता लगाने में जुटी हैं।
Bengal News: कई जिलों में पुलिस की छापेमारी
पुलिस की कार्रवाई बीरभूम जिले के सूरी, रामपुरहाट और दुबराजपुर, कूचबिहार जिले के कूचबिहार शहर और पश्चिम बर्दवान जिले के औद्योगिक इलाकों में की जा रही है। जांच अधिकारी संबंधित पंचायत और नगर पालिका कार्यालयों में पहुंचकर जन्म और मृत्यु पंजीकरण का काम संभालने वाले कर्मचारियों से पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस रिकॉर्ड और जरूरी दस्तावेजों की भी जांच कर रही है।
फर्जी प्रमाण पत्र से वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने का आरोप
राज्य पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, वोटर लिस्ट में सुधार की प्रक्रिया के दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों से फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी किए जाने की शिकायतें सामने आई थीं। आरोप है कि कुछ पंचायतों और नगर पालिकाओं के कर्मचारियों की कथित मिलीभगत से गलत तरीके से जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए। पुलिस को शक है कि इन फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल मतदाता सूची में फर्जी मतदाताओं के नाम शामिल कराने के लिए किया गया।
Bengal News: रजिस्टर और दस्तावेजों की जांच, कर्मचारियों से होगी पूछताछ
पुलिस जांच के लिए नगर पालिकाओं और पंचायतों के जन्म-मृत्यु पंजीकरण रजिस्टर समेत संबंधित दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले रही है। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि कहीं गैरकानूनी तरीके से प्रमाण पत्र तो जारी नहीं किए गए या फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्रमाण पत्र तो नहीं बनाए गए। जरूरत पड़ने पर वरिष्ठ अधिकारियों से भी पूछताछ की जा सकती है। फर्जी प्रमाण पत्रों पर रोक लगाने के लिए राज्य में पंजीकरण प्रक्रिया में बदलाव और नए नियम लागू किए जाने के बाद अब इस कार्रवाई को अहम माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें…धरना नीति के बाद राहुल की ‘गांधीगिरी’, गांधी स्मृति पहुंचा विपक्ष








