Home » Foreign Affairs » बांग्लादेश में भीड़ की हिंसा, हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या, शव को सड़क पर जलाया

बांग्लादेश में भीड़ की हिंसा, हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या, शव को सड़क पर जलाया

Spread the love

Bangladesh news: बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कट्टरपंथी भीड़ ने एक हिंदू युवक को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला और फिर उसके शव को बीच सड़क पर आग के हवाले कर दिया। यह घटना बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदुओं के खिलाफ बढ़ती नफरत और कट्टर इस्लामवादी सोच की भयावह तस्वीर पेश करती है। इस पूरे मामले पर अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस की चुप्पी भी सवालों के घेरे में है।

क्यों हुई हिंदू युवक की हत्या

जानकारी के मुताबिक, युवक पर कथित तौर पर ईशनिंदा का आरोप लगाया गया था। इसी आरोप के आधार पर कट्टरपंथी भीड़ ने उसे निशाना बनाया। पहले युवक को बेरहमी से पीटा गया, फिर उसकी हत्या कर दी गई। हैवानियत यहीं नहीं रुकी, हत्या के बाद उसके शव को आग लगा दी गई। यह घटना एक बार फिर बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Bangladesh news: कौन था मृतक

भीड़ की हिंसा में मारे गए युवक की पहचान 25 वर्षीय दीपू चंद्र दास के रूप में हुई है। वह मयमेनसिंह शहर में एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। बांग्ला ट्रिब्यून न्यूज पोर्टल के मुताबिक, अंतरिम सरकार ने शुक्रवार को इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि “नए बांग्लादेश में ऐसी हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है” और दोषियों को सजा देने की बात कही। हालांकि, जमीनी स्तर पर पुलिस की सख्ती नजर नहीं आ रही है। पुलिस के अनुसार, गुरुवार रात फैक्ट्री के बाहर ईशनिंदा के आरोप में भीड़ ने पहले दास की पिटाई की और फिर उसे एक पेड़ से लटका दिया।

Bangladesh news: घटना के बाद इलाके में तनाव

भालुका मॉडल पुलिस स्टेशन के जांच निरीक्षक अब्दुल मलिक ने बताया कि गुस्साई भीड़ ने मृतक के शव को ढाका–मयमेनसिंह राजमार्ग के किनारे फेंक दिया और उसमें आग लगा दी। इस वजह से राजमार्ग के दोनों ओर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मयमेनसिंह मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी भेज दिया है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस हालात को काबू में रखने की कोशिश कर रही है। इस बर्बरता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बांग्लादेश में बढ़ती हिंसा

Bangladesh news: अंतरिम सरकार ने एक बयान में कहा है कि वह हिंसा, धमकी, आगजनी और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटनाओं की कड़ी निंदा करती है और नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील करती है। गौरतलब है कि हाल ही में शेख हसीना के प्रमुख विरोधी नेता उस्मान हादी की भी हिंसक घटनाओं के बाद मौत हो गई थी। हादी को ढाका में नकाबपोश बंदूकधारियों ने गोली मारी थी और छह दिन बाद सिंगापुर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादी ने जुलाई 2024 में हसीना के खिलाफ हिंसक आंदोलन का नेतृत्व किया था।

 

यह भी पढ़ें: बंगाल में ‘बाबरी’ नाम पर सियासी संग्राम, मुर्शिदाबाद बना केंद्र

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments