Home » राष्ट्रीय » संस्कृति और राष्ट्र के स्तर पर हिंदू-मुसलमान एक हैं: संघ प्रमुख मोहन भागवत

संस्कृति और राष्ट्र के स्तर पर हिंदू-मुसलमान एक हैं: संघ प्रमुख मोहन भागवत

RSS NEWS:
Spread the love

RSS NEWS: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने स्पष्ट किया कि संघ किसी भी तरह से मुस्लिम विरोधी नहीं है। चार दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर कोलकाता पहुंचे भागवत ने रविवार को साइंस सिटी सभागार में आयोजित कोलकाता व्याख्यानमाला तृतीय सत्र-100 वर्ष की संघ यात्रा: नए क्षितिज’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आरएसएस का दरवाजा सभी के लिए खुला है और जो लोग संघ को समझना चाहते हैं, वे आकर स्वयं देख सकते हैं।

संघ मुस्लिम विरोधी नहीं: भागवत

मोहन भागवत ने कहा कि समाज में यह धारणा फैलाई जाती है कि आरएसएस मुस्लिम विरोधी है, जबकि वास्तविकता इससे अलग है। उन्होंने कहा कि संघ में कोई भी दरवाजा बंद नहीं है। अगर किसी को लगता है कि संघ मुस्लिम विरोधी है, तो वह आकर देख सकता है। देखने और समझने के बाद जैसी भी राय बनानी हो, बना सकता है।

RSS NEWS: हिंदुओं के संरक्षण के पक्ष में, लेकिन विरोध नहीं

संघ प्रमुख ने कहा कि आरएसएस हिंदुओं के संरक्षण के पक्ष में जरूर है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह मुसलमानों का विरोधी है। उन्होंने दावा किया कि कई लोग संघ को नजदीक से देखने आए और उन्होंने माना कि आरएसएस कट्टर राष्ट्रवादी संगठन है, लेकिन मुस्लिम विरोधी नहीं है।

संस्कृति और राष्ट्र के स्तर पर हम एक

मोहन भागवत ने कहा कि मुसलमानों को यह समझने की जरूरत है कि पूजा-पद्धति अलग हो सकती है, लेकिन संस्कृति, राष्ट्र और समाज के स्तर पर सभी एक ही बड़ी इकाई का हिस्सा हैं। अगर यह बात समझ ली जाए तो समाज में किसी बड़े टकराव की कोई वजह नहीं बचती।

RSS NEWS: मंदिर-मस्जिद विवाद को लेकर बयान

राम मंदिर और बाबरी मस्जिद विवाद का जिक्र करते हुए संघ प्रमुख ने कहा कि यह मामला अदालत तक गया और लंबी प्रक्रिया के बाद फैसला आया, जिससे विवाद समाप्त हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि अब फिर से बाबरी मस्जिद का मुद्दा उठाकर झगड़ा शुरू करने की कोशिश की जा रही है, जो पूरी तरह राजनीतिक षड्यंत्र है और केवल वोटों के लिए किया जा रहा है। भागवत ने कहा कि इससे न तो हिंदुओं का भला होगा और न ही मुसलमानों का, बल्कि समाज में बनी सद्भावना को नुकसान पहुंचेगा।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments