ख़बर का असर

Home » Foreign Affairs » बलूचिस्तान में फिर उठाई गईं लड़कियां, परिवारों में फैल गया डर

बलूचिस्तान में फिर उठाई गईं लड़कियां, परिवारों में फैल गया डर

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के हब चौकी इलाके में शनिवार तड़के एक छापेमारी के दौरान 2 लड़कियों को हिरासत में ले लिया गया। बलूचिस्तान में यह समस्या दशकों से बनी हुई है। कई बार स्थानीय नागरिक, कार्यकर्ता और पत्रकार सुरक्षा बलों या खुफिया एजेंसियों द्वारा हिरासत में लिए जाते हैं और लौटकर नहीं आते।

Pakistan news: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के हब चौकी इलाके में शनिवार तड़के एक छापेमारी के दौरान 2 लड़कियों को हिरासत में ले लिया गया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 17 साल की हेयरनिसा वाहिद और उनकी 27 साल की रिश्तेदार हानी को अज्ञात स्थान पर ले जाया गया। परिवार ने बताया कि फ्रंटियर कोर, काउंटर-टेररिज्म डिपार्टमेंट और खुफिया एजेंसियों के लोग सुबह करीब 3 बजे गंजही घोट दरू होटल इलाके में एक घर पर छापा मारकर लड़कियों को उठाकर ले गए। परिजनों को इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।

Pakistan news: लगातार बढ़ते गायब होने के मामले

रिपोर्ट के मुताबिक, हाल के महीनों में बलूचिस्तान में कई महिलाएं और लड़कियां गायब हो चुकी हैं। 18 दिसंबर को CTD ने जेहरी घोट के दरू होटल इलाके में एक और छापेमारी की, जिसमें हजरा नाम की महिला और उसका 2 साल का बेटा ब्राह्मदाग हिरासत में लिए गए। इसी महीने की शुरुआत में फरजाना जेहरी और राहिमा नाम की महिलाएं भी सुरक्षाबलों द्वारा उठाई गईं। 22 नवंबर को 15 साल की नसरीन बलोच को भी रात के समय जबरन उठाया गया था।

डर और अनिश्चितता का माहौल

Pakistan news: बलूचिस्तान में यह समस्या दशकों से बनी हुई है। कई बार स्थानीय नागरिक, कार्यकर्ता और पत्रकार सुरक्षा बलों या खुफिया एजेंसियों द्वारा हिरासत में लिए जाते हैं और लौटकर नहीं आते। परिवारों को अपने प्रियजनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलती, जिससे इलाके में डर और अनिश्चितता का माहौल बन गया।

 

यह भी पढ़ें: खंडवा में नमाज से पहले दिल दहला देने वाली घटना, मस्जिद में वजू करते समय आया हार्ट अटैक

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल