Breaking News
Home » धर्म » Premanand Maharaj: चिंता में डूबे अर्पित रांका, वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से मिला जीवन का मंत्र

Premanand Maharaj: चिंता में डूबे अर्पित रांका, वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से मिला जीवन का मंत्र

Premanand Maharaj Updesh:
Spread the love

Premanand Maharaj Updesh: आज के समय में जो भी व्यक्ति वृंदावन जाता है, वह प्रेमानंद महाराज जी से मिलने की कामना अवश्य रखता है। उनके विचारों और उपदेशो से कई लोगों ने अध्यात्म का मार्ग अपना लिया है और जीवन को सही दिशा दी हैं। यही वजह है कि आम लोगों से लेकर बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज भी प्रेमानंद जी की बातों को सुनने वृंदावन पहुंचते हैं। हाल ही में अभिनेता अर्पित रांका जिन्होंने महाभारत में दुर्योधन का किरदार निभाया था वह महाराज जी से मिलने पहुंचे। जहां उन्होंने प्रेमानंद महाराज जी से अपने मन की चिंता को व्यक्त किया। जिसके बाद महाराज जी ने इस परेशानी से बहार निकलने का मार्ग दिखाया।जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

अर्पित रांका ने रखी अपनी चिंता

अभिनेता अर्पित रांका ने महाराज जी से कहा कि उन्हें हमेशा उनके भविष्य को लेकर चिंता रहती है। उन्होंने अपने जीवन में कई नेगेटिव किरदारों को निभाया हैं। वही जब काम नहीं होता और कोई मौका नहीं मिलता तो वो समय बहुत मुश्किल भरा गुजरता है। उस खली समय में मन काफी परेशान रहता है और बच्चों को लेकर चिंता रहती है। कई बार नकारात्मक विचार भी मन में आने लगते हैं। इसी चीज का समाधान उन्होंने महाराज जी से पूछा।

Premanand Maharaj Updesh: प्रेमानंद महाराज से मिले अर्पित रांका
प्रेमानंद महाराज से मिले अर्पित रांका

प्रेमानंद महाराज का सरल संदेश

इस पर प्रेमानंद महाराज ने अभिनेता को कहते है कि, “नाम जप करो। अगर खाली समय में नाम जप करोगे तो इससे तुम्हें बल मिलेगा। भगवान विश्वात्मा ने बिना किसी के सहयोग के संपूर्ण सृष्टि प्रकट की है और वही इसका पालन-पोषण भी कर रहे हैं। जो भगवान अनगिनत ब्रह्मांडों को संभाल सकते हैं, उनके लिए हम लोगों की छोटी-सी परेशानी कोई बड़ी बात नहीं। अगर हमारा मन भगवान से जुड़ा रहेगा, तो जीवन की कई मुश्किलें आसानी से पार हो जाएंगी।”

महाराज जी से मिला आशीर्वाद

अर्पित रांका प्रेमानंद महाराज जी से अपनी चिंता के बारे में बताते हुए कहते हैं कि, “मैं कहीं पर भी होता हूं तो सुंदरकांड का पाठ जरूर करता हूं और मैंने जीवन में कभी मांसाहार या नशे का सेवन नहीं किया है। आप स्वस्थ रहें मेरी बस यही इच्छा है क्योंकि आप अपने शब्दों से पूरे संसार में बदलाव लाने का काम कर रहे हैं। गुरुदेव मैं आपसे लंबे समय से मिलना चाहता था और आज मुझे साक्षात दर्शन हो गए। ऐसे में मैं अपने को बहुत ही भाग्यशाली मान रहा हूं।” इस पर प्रेमानंद महाराज ने उन्हें बताते है कि “आपके ऊपर भगवान की बड़ी कृपा है। जीवन में उन्नतिशील बनने के लिए नाम-जप कीजिए। इसके अलावा व्यायाम भी जरूर करते रहिए। इससे शरीर हष्ट-पुष्ट रहेगा। नाम जप से मन स्वस्थ रहेगा और व्यायाम से शरीर।”

ये भी पढ़े… संस्कृति और राष्ट्र के स्तर पर हिंदू-मुसलमान एक हैं: संघ प्रमुख मोहन भागवत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments