Home » स्पोर्ट्स » LDA ग्राउंड में क्रिकेट का रंगीन आयोजन, MLA 11 की शानदार जीत, अभिजीत सांगा बने मैन ऑफ द मैच

LDA ग्राउंड में क्रिकेट का रंगीन आयोजन, MLA 11 की शानदार जीत, अभिजीत सांगा बने मैन ऑफ द मैच

MLA 11 की शानदार जीत

MLA vs Media Cricket: कल लखनऊ के LDA ग्राउंड में डे-नाइट क्रिकेट मैच खेला गया, जिसमें मीडिया 11 और MLA 11 की टीमें आमने-सामने थीं। यह मैच जनप्रतिनिधियों और मीडिया के बीच संवाद और आपसी तालमेल बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। मुकाबले में MLA 11 ने शानदार जीत दर्ज की।

MLA 11 MLA 11 और Media 11 के बीच लखनऊ LDA ग्राउंड में क्रिकेट मैचकी शानदार जीत
MLA 11 और Media 11 के बीच लखनऊ LDA ग्राउंड में क्रिकेट मैच

कप्तान और प्रमुख खिलाड़ी

कप्तान सोमेंद्र तोमर मंत्री जी, दानिश आजाद मंत्री जी, बिठूर के विधायक अभिजीत सांगा, अजय सिंह विधायक जी, प्रकाश द्विवेदी विधायक जी, और विनीत सिंह MLC साहब ने टीम का नेतृत्व किया। मीडिया टीम में सभी सम्मानित पत्रकारों ने भाग लिया।

MLA 11 और Media 11 के बीच लखनऊ LDA ग्राउंड में क्रिकेट मैच
MLA 11 और Media 11 के बीच लखनऊ LDA ग्राउंड में क्रिकेट मैच

मैच का खेल और स्कोर

मीडिया 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 84 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए MLA 11 ने नौवें ओवर में मैच जीत लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अभिजीत सांगा को दिया गया। अयोध्या के पूज्य संत चन्द्रांशु जी महाराज ने विजेता टीम, उपविजेता टीम और मैन ऑफ द मैच को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

MLA 11 और Media 11 के बीच लखनऊ LDA ग्राउंड में क्रिकेट मैच
MLA 11 और Media 11 के बीच लखनऊ LDA ग्राउंड में क्रिकेट मैच

मीडिया टीम के प्रमुख खिलाड़ी

टीम के कप्तान संजीव कपासिया (खबर फ़ास्ट), सुशील चौधरी (खबर इंडिया), नवीन चौहान (हेडलाइन इंडिया), विशाल रघुवंशी (ज़ी न्यूज़), प्रवीण पांडे, रोहन श्रीवास्तव और संजीव कपासिया का बेटा लक्ष्य कपासिया ने ओपनिंग में अच्छी बल्लेबाजी की। BJP के मंत्री सोमेंद्र तोमर और दानिश अंसारी, साथ ही MLA अभिजीत सिंग सांचा ने मैदान में खेल की रणनीति बनाने और टीम को नेतृत्व देने में अहम भूमिका निभाई

MLA 11 और Media 11 के बीच लखनऊ LDA ग्राउंड में क्रिकेट मैच
MLA 11 और Media 11 के बीच लखनऊ LDA ग्राउंड में क्रिकेट मैच