Hamirpur News: जिला मुख्यालय हमीरपुर स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेई जी के प्रेरणादायक जीवन, विचारों और उनके कवि व्यक्तित्व को स्मरण करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक एवं बौद्धिक गतिविधियाँ आयोजित की गईं।
छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
इस अवसर पर अटल बिहारी वाजपेई जी के जीवन और साहित्यिक योगदान पर आधारित जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता एवं एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह एवं अपर जिला अधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विजय शंकर तिवारी द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। इसके पश्चात राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हमीरपुर के प्राचार्य एवं जिला नोडल उच्च शिक्षा प्रो. ओजैर अज़ीज़ ने सभी गणमान्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्र प्रेरणा स्थल, लखनऊ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संबोधन का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया, जिसे सभागार में उपस्थित सभी अधिकारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने ध्यानपूर्वक सुना। इस आयोजन का सफल संचालन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हमीरपुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक महेश गुप्ता द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षाविद, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Hamirpur News: ये है प्रतियोगिताओं के विजेता
भाषण प्रतियोगिता
प्रथम – वर्तिका (ॐ हरिहर महाविद्यालय)
द्वितीय – सोनाली (राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हमीरपुर)
तृतीय – नेहा (राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हमीरपुर)
एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता
प्रथम – हिमांशी खरे (राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय)
द्वितीय – सुहानी धुरिया (ॐ हरिहर महाविद्यालय)
तृतीय – रूबी (राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय)
निबंध प्रतियोगिता
प्रथम – मनीषा (सरदार पटेल बालिका इंटर कॉलेज)
द्वितीय – सूरज (विद्या मंदिर)
तृतीय – विवेक (विद्या मंदिर)
कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेई जी के विचारों, राष्ट्रभक्ति और साहित्यिक योगदान को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया। उपस्थित सभी लोगों ने इस आयोजन को ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और स्मरणीय बताया।
ये भी पढ़े… खीरी में श्रद्धा, उत्साह से मनी भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मजयंती, पीएम-सीएम का सुना संबोधन






