ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » योगी सरकार की सख्ती का असर, देवबंद पुलिस मुठभेड़ में गौकशी की फिराक में जुटे दो गौकश घायल

योगी सरकार की सख्ती का असर, देवबंद पुलिस मुठभेड़ में गौकशी की फिराक में जुटे दो गौकश घायल

Saharanpur News

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति और गौकशी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का असर लगातार देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में सहारनपुर जनपद के थाना देवबंद पुलिस ने देर रात हुई मुठभेड़ के बाद गौकशी की घटना को अंजाम देने जा रहे दो कुख्यात गौकशों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस, मोटरसाइकिल और गौकशी के उपकरण बरामद किए हैं।

चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, हत्या, गौकशी, चोरी, लूट, डकैती, नकबजनी, छिनैती और अवैध नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार सघन गश्त और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत दिनांक 25 दिसंबर 2025 की रात थाना देवबंद पुलिस टीम ग्राम झबीरन के पास रेलवे लाइन पुल पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

Saharanpur News: पुलिस टीम पर की फायरिंग

इसी दौरान रहमतनगर की ओर से मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। इसके बाद दोनों बदमाश मोटरसाइकिल मोड़कर फरार होने का प्रयास करने लगे, लेकिन हड़बड़ी में उनकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। खुद को घिरता देख दोनों बदमाशों ने पेड़ों की आड़ लेकर पुलिस टीम पर दोबारा फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिससे वे घायल हो गए और मौके पर ही गिरफ्तार कर लिए गए।

मामले में पुलिस ने क्या बताया? 

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नदीम उर्फ दानिश पुत्र मुस्तफा, निवासी मोहल्ला बैरुन कोटला और शाकिब कुरैशी उर्फ छोटा पुत्र फैय्याज, निवासी मोहल्ला सरसटा उर्फ अबुलमाली, कस्बा व थाना देवबंद, जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त नदीम उर्फ दानिश के विरुद्ध थाना देवबंद में गौकशी, गैंगस्टर एक्ट सहित लगभग आधा दर्जन संगीन मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अभियुक्त शाकिब कुरैशी के खिलाफ भी गौकशी एवं आर्म्स एक्ट के अंतर्गत दो मुकदमे पंजीकृत हैं। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने 2 तमंचे (.315 बोर), 4 जिंदा कारतूस, 2 खोखा कारतूस, 1 मोटरसाइकिल एवं गौकशी करने के उपकरण बरामद किए हैं। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Saharanpur News: अपराध के खिलाफ कड़ा रुख

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गौकशी और संगठित अपराध के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया गया है। इसी सख्ती का परिणाम है कि अपराधियों में पुलिस का भय बढ़ा है और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

Report By: Deepak Tiwari

ये भी पढ़े… अटल जयंती कार्यक्रम में सुना गया PM मोदी का लाइव संबोधन

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल