Home » उत्तर प्रदेश » योगी के मंत्री असीम अरूण ने कन्नौज के युवाओं को ये बड़ा तोहफा देने का किया ऐलान…

योगी के मंत्री असीम अरूण ने कन्नौज के युवाओं को ये बड़ा तोहफा देने का किया ऐलान…

मंत्री असीम अरूण

Kannauj News: कन्नौज जिले में युवाओं को खेलों से जोड़ने और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से विधानसभा स्तरीय खेल स्पर्धा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन समाज कल्याण राज्यमंत्री एवं कन्नौज सदर विधायक असीम अरूण ने किया। कार्यक्रम का आयोजन कन्नौज सदर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कन्नौज शहर के बोर्डिंग ग्राउंड मैदान में किया गया, जहां बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रेमी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

युवाओं से की खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील

आज शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्यमंत्री असीम अरूण ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की और आश्वासन दिया कि सरकार की ओर से खेल संसाधनों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी हैं, बल्कि इससे युवा अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास भी सीखते हैं।

Kannauj News: आवश्यक संसाधनों की होगी व्यवस्था

राज्यमंत्री असीम अरूण ने कहा कि कन्नौज जिले के युवाओं में खेलों को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी उत्साह को आगे बढ़ाने के लिए प्रशासन और सरकार मिलकर प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले में खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आधुनिक बास्केटबॉल बोर्ड, वॉलीबॉल कोर्ट, और अन्य आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही अच्छे और अनुभवी कोच, योग प्रशिक्षक, खेल प्रशिक्षकों की भी व्यवस्था की जाएगी, ताकि युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण मिल सके।

उन्होंने कहा कि इस विधानसभा स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, जूडो, कुश्ती और बैडमिंटन जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। यह प्रतियोगिता दो दिनों तक चलेगी, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उनका लक्ष्य है कि कन्नौज के युवा न केवल जिले और प्रदेश स्तर पर बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पदक जीतकर जिले और देश का नाम रोशन करें।

कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों में भारी उत्साह देखने को मिला। स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों ने भी इस आयोजन की सराहना की और इसे युवाओं के भविष्य के लिए एक सकारात्मक पहल बताया। आयोजन समिति ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन लगातार किया जाएगा, ताकि जिले की खेल प्रतिभाओं को उचित मंच मिल सके।

Report By: पंकज कुमार श्रीवास्तव 

ये भी पढ़े… ‘मुंडन कर जताया विरोध…’ बांग्लादेश में हिंदुओं पर कथित अत्याचार के खिलाफ आगरा में अनोखा प्रदर्शन

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments