ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » ‘मुंडन कर जताया विरोध…’ बांग्लादेश में हिंदुओं पर कथित अत्याचार के खिलाफ आगरा में अनोखा प्रदर्शन

‘मुंडन कर जताया विरोध…’ बांग्लादेश में हिंदुओं पर कथित अत्याचार के खिलाफ आगरा में अनोखा प्रदर्शन

बांग्लादेश

Agra News: बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर कथित अत्याचारों और हत्याओं के विरोध में आगरा में अखिल भारत हिन्दू महासभा ने अनोखे और प्रतीकात्मक तरीके से प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम छत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत यमुना किनारे रोड स्थित प्रसिद्ध यमुना आरती स्थल पर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महासभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

विरोध व्यक्त करने के लिए कराया मुंडन

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंसा का शिकार हो रहे हिंदू भाइयों के प्रति अपनी संवेदना और विरोध व्यक्त करने के लिए मुंडन कराया। महासभा के पदाधिकारियों ने बताया कि यह मुंडन उन निर्दोष हिंदुओं की आत्मिक शांति और उनके प्रति सहानुभूति का प्रतीक है, जो बांग्लादेश में लगातार हिंसा और उत्पीड़न का सामना कर रहे हैं। मुंडन के बाद यमुना तट पर तर्पण किया गया और मृतकों की आत्मा की शांति के लिए विधिवत हवन-पूजन भी संपन्न कराया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखी और “हिंदू समाज एकता ज़िंदाबाद” तथा “अत्याचार बंद करो” जैसे नारों के माध्यम से अपना विरोध जताया।

Agra News: बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेजों 

महासभा के पदाधिकारियों ने केंद्र और राज्य सरकार से भी इस मामले में सख्त कदम उठाने की मांग की। उनका कहना था कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाया जाना चाहिए और साथ ही अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेजने के लिए ठोस कदम उठाए जाएँ। महासभा की महिला जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने कहा कि बांग्लादेश में लगातार हिंदू समाज को निशाना बनाया जा रहा है, जो बेहद चिंताजनक है। उन्होंने बताया कि हिंदू समाज के साथ हो रही घटनाओं पर चुप्पी नहीं साधी जा सकती और जब तक पीड़ितों को न्याय नहीं मिलता, तब तक संगठन आवाज उठाता रहेगा।

इस अवसर पर पुलिस प्रशासन भी मौजूद था और उन्होंने सुनिश्चित किया कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो। इस अनोखे और प्रतीकात्मक विरोध ने स्थानीय लोगों का ध्यान आकर्षित किया और क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। आगरा में हुए इस प्रदर्शन ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि हिंदू महासभा लगातार बांग्लादेश में हिंदू समाज के साथ हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाएगी और देश के लोगों को इस मुद्दे के प्रति जागरूक करेगी।

Report By: Yashpal Singh

ये भी पढ़े… बुढ़नापुर कांड से दहला इलाका, 20 दिन बाद कब्र से निकला किशोरी का शव, दबंगों पर गैंगरेप-हत्या का आरोप

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल