ख़बर का असर

Home » पश्चिम बंगाल » कटवा के लापता बीएलओ बरामद, पुरी समुद्र तट से मिला

कटवा के लापता बीएलओ बरामद, पुरी समुद्र तट से मिला

शनिवार से एसआईआर (SIR) की सुनवाई प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इससे पहले ही कटवा के एक बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) रहस्यमय तरीके से लापता हो गए थे। उधर, बीएलओ के सुरक्षित बरामद होने से कटवा महकमा प्रशासन ने राहत की सांस ली है। क्योंकि सुनवाई प्रक्रिया के लिए उन्होंने 23 नंबर बूथ के 30 मतदाताओं को नोटिस वितरित किया था।

West bengal: शनिवार से एसआईआर (SIR) की सुनवाई प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इससे पहले ही कटवा के एक बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) रहस्यमय तरीके से लापता हो गए थे। लापता बीएलओ का नाम अमित कुमार मंडल है।

अचानक लापता होने से मचा हड़कंप

बीएलओ के अचानक लापता होने से कटवा महकमा में हड़कंप मच गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए कटवा थाना पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस की तत्परता से आखिरकार ओडिशा के पुरी समुद्र तट से लापता बीएलओ अमित कुमार मंडल का पता चल गया। पुलिस ने उन्हें पुरी से बरामद कर कटवा वापस लाया है।

West bengal: अदालत में दर्ज होगा गोपनीय बयान

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को अमित कुमार मंडल को कटवा महकमा अदालत में न्यायाधीश के समक्ष पेश किया जाएगा, जहां उनका गोपनीय बयान दर्ज किया जाएगा।

घर पर दस्तावेज छोड़कर हुए थे लापता

जानकारी के मुताबिक, 23 दिसंबर को अमित कुमार मंडल अपने घर पर एसआईआर से जुड़े दस्तावेज और अपने पहचान पत्र छोड़कर अचानक लापता हो गए थे। वे कटवा-1 ब्लॉक के खाजुरडिही पंचायत अंतर्गत विकीहाट इलाके के निवासी हैं। उनके भाई अभिजीत मंडल ने कटवा थाना में उनके लापता होने की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

West bengal: 23 नंबर बूथ के थे बीएलओ

अमित कुमार मंडल कटवा के 23 नंबर बूथ के बीएलओ के रूप में कार्यरत थे। इसके बाद कटवा महकमा प्रशासन और पुलिस उनकी तलाश में सक्रिय हो गई।

कर्ज और शेयर बाजार बना तनाव की वजह

पुलिस जांच में सामने आया है कि अमित मंडल केतुग्राम के उद्धारणपुर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। इसके साथ ही वे शेयर बाजार में भी निवेश करते थे। शेयर बाजार में नुकसान के कारण उन पर लाखों रुपये का कर्ज हो गया था। इसी तनाव के चलते वे 23 दिसंबर को बिना किसी को बताए घर से निकल गए। पहले वे कोलकाता गए, फिर वहां से ओडिशा के पुरी पहुंचकर एक मित्र के यहां छिपे हुए थे।

प्रशासन ने ली राहत की सांस

West bengal: उधर, बीएलओ के सुरक्षित बरामद होने से कटवा महकमा प्रशासन ने राहत की सांस ली है। क्योंकि सुनवाई प्रक्रिया के लिए उन्होंने 23 नंबर बूथ के 30 मतदाताओं को नोटिस वितरित किया था और बीएलओ के रूप में उनकी उपस्थिति अनिवार्य थी।

 

यह भी पढ़ें: दक्षिण 24 परगना के मगराहाट में चुनाव आयोग के विशेष रोल ऑब्ज़र्वर को घेरा, गाड़ी पर हमले का आरोप

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल