ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » सिंहावलोकन 2025: जब यादगार कोलैबोरेशन ने भारतीय सिनेमा और टीवी को दी नई पहचान

सिंहावलोकन 2025: जब यादगार कोलैबोरेशन ने भारतीय सिनेमा और टीवी को दी नई पहचान

साल 2025 भारतीय मनोरंजन जगत के लिए बेहद खास रहा। इस वर्ष न सिर्फ बड़ी फिल्मों और गानों ने दर्शकों का दिल जीता, बल्कि कुछ ऐसे अनोखे कोलैबोरेशन भी देखने को मिले, जिन्होंने भारतीय सिनेमा और टेलीविजन को एक नया आयाम दिया।

sinhaavalokan 2025: साल 2025 भारतीय मनोरंजन जगत के लिए बेहद खास रहा। इस वर्ष न सिर्फ बड़ी फिल्मों और गानों ने दर्शकों का दिल जीता, बल्कि कुछ ऐसे अनोखे कोलैबोरेशन भी देखने को मिले, जिन्होंने भारतीय सिनेमा और टेलीविजन को एक नया आयाम दिया। अलग-अलग संस्कृतियों, भाषाओं और विधाओं के इस मेल ने 2025 को यादगार बना दिया।

एड शीरन और अरिजीत सिंह: सुरों का अंतरराष्ट्रीय संगम

साल 2025 का सबसे चर्चित म्यूजिकल कोलैबोरेशन रहा एड शीरन और अरिजीत सिंह का सुपरहिट गाना ‘सैफायर’। यह गीत एड शीरन की एल्बम ‘प्रे’ का हिस्सा रहा, जिसमें भारतीय और पाश्चात्य संगीत का खूबसूरत संगम देखने को मिला। गिटार के साथ तबला और सितार की धुनों ने इस गाने को वैश्विक पहचान दिलाई। खास तौर पर “चम-चम चमके” वाला हिस्सा श्रोताओं की जुबान पर चढ़ गया।

sinhaavalokan 2025: पंजाबी सोल और इंग्लिश रैप का तड़का

फिल्म ‘धुरंधुर’ के गाने ‘इज-इज’ में दिलजीत दोसांझ और रैपर हनुमानकाइंड का कोलैब दर्शकों के लिए बड़ा सरप्राइज साबित हुआ। दिलजीत की दमदार आवाज और हनुमानकाइंड के इंग्लिश रैप ने गाने को यूथ फेवरेट बना दिया। यह कोलैब म्यूजिक चार्ट्स पर लंबे समय तक छाया रहा।

धनुष और कृति सेनन: रोमांस में दिखी सादगी और गहराई

फिल्म ‘तेरे इश्क में’ में धनुष और कृति सेनन की जोड़ी ने दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ा। उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों और समीक्षकों ने समान रूप से सराहा। दोनों की अभिनय शैली ने इस जोड़ी को साल 2025 की सबसे चर्चित ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में शामिल कर दिया।

sinhaavalokan 2025: कंटेंट और जागरूकता का मेल

साल 2025 में टीवी की दुनिया में एक अनोखा कोलैब देखने को मिला, जब माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स लोकप्रिय शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में नजर आए। मातृ एवं बाल स्वास्थ्य पर हुई यह बातचीत मनोरंजन के साथ सामाजिक संदेश देने का मजबूत उदाहरण बनी।

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर: साउथ-हिंदी सिनेमा का बड़ा मेल

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर का एक साथ स्क्रीन साझा करना भी 2025 की बड़ी घटनाओं में शामिल रहा। भले ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत रही, लेकिन दोनों सुपरस्टार्स का कोलैब दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं था।

ये भी पढ़े… सिंहावलोकन 2025: चौमूं से नागपुर तक,भीड़तंत्र ने कई बार कानून-व्यवस्था को दी खुली चुनौती, जानें कैसा रहा?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल