Home » राष्ट्रीय » केंद्रीय बजट 2026-27 की तैयारी तेज, पीएम मोदी करेंगे देश के शीर्ष अर्थशास्त्रियों से मंथन

केंद्रीय बजट 2026-27 की तैयारी तेज, पीएम मोदी करेंगे देश के शीर्ष अर्थशास्त्रियों से मंथन

Budget 2026-27: केंद्रीय बजट 2026-27 से पहले सरकार ने तैयारियों को तेज कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को देश के जाने-माने अर्थशास्त्रियों और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के साथ अहम बैठक करने जा रहे हैं। इस बैठक में बजट से जुड़े सुझावों और आर्थिक चुनौतियों पर गहन चर्चा होगी।

नीति आयोग और विशेषज्ञों की रहेगी मौजूदगी

इस बैठक में नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी, सीईओ बी.वी.आर. सुब्रह्मण्यम समेत आयोग के अन्य सदस्य शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा अलग-अलग सेक्टर से जुड़े विशेषज्ञ भी अपनी राय रखेंगे। बैठक का मकसद देश की मौजूदा आर्थिक स्थिति का आकलन करना और भविष्य की रणनीति तय करना है।

Budget 2026-27: वैश्विक हालात के बीच अहम होगा यह बजट

यह बजट ऐसे समय में पेश किया जाएगा, जब दुनिया भू-राजनीतिक तनाव, वैश्विक मंदी की आशंका और अमेरिका के टैरिफ जैसे मुद्दों से जूझ रही है। ऐसे में सरकार की कोशिश है कि बजट के जरिए आर्थिक स्थिरता के साथ विकास को गति दी जाए।

पहले ही हो चुकी हैं कई दौर की बैठकें

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पहले ही बजट से पहले अर्थशास्त्रियों, ट्रेड यूनियनों, श्रमिक संगठनों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से चर्चा कर चुकी हैं। बैंकिंग, आईटी, स्टार्टअप्स, होटल, कृषि, एमएसएमई और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर से जुड़े सुझाव भी लिए गए हैं।

Budget 2026-27: सीआईआई ने दिए चार अहम सुझाव

देश के बड़े उद्योग संगठन सीआईआई ने बजट के लिए कर्ज नियंत्रण, सरकारी खर्च में पारदर्शिता, राजस्व बढ़ाने और खर्च की गुणवत्ता सुधारने जैसे चार प्रमुख सुझाव दिए हैं। संगठन का लक्ष्य है कि वर्ष 2031 तक सरकारी कर्ज जीडीपी के 50 प्रतिशत के आसपास लाया जाए।

ये भी पढ़े… पीएम मोदी की अध्यक्षता में मुख्य सचिवों का राष्ट्रीय सम्मेलन, शासन सुधार और ‘विकसित भारत’ पर मंथन