Home » उत्तराखंड » उत्तराखंड हादसा: अल्मोड़ा में 150 फीट से भी अधिक गहरी खाई में गिरी बस, 7 लोगों की मौत, 12 घायल

उत्तराखंड हादसा: अल्मोड़ा में 150 फीट से भी अधिक गहरी खाई में गिरी बस, 7 लोगों की मौत, 12 घायल

भिकियासैंण के पास दर्दनाक बस हादसा

Almora Bus Accident: उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां मंगलवार की सुबह के समय अल्मोड़ा जिले में भिकियासैंण के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। बता दें, एक यात्रियों से भरी हुई बस गहरी खाई में जा गिरी।

6-7 यात्रियों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

घटना के बाद से ही राहत बचाव कार्य चलरहा है इसी के साथ SDRF की टीम भी वहां भेज दी गई है। अब तक करीब 6 से 7 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है वही 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

अल्मोड़ा के SSP देवेंद्र पिंचा ने इस घटना के बारे में बात करते हुए बताया है कि, “बचाव टीमों को मौके पर भेज दिया गया है। कुछ लोगों की मौत की खबरें हैं।”

Almora Bus Accident: भिकियासैंण के पास दर्दनाक बस हादसा
भिकियासैंण के पास दर्दनाक बस हादसा

यह भयानात बस हादसा भिकियासैंण के विनायक–जालली मोटर मार्ग पर शिलापनी के नजदीक उस दौरान हुआ जब बस भिकियासैंण से रामनगर के लिए निकली थी। बीच रास्ते में बस अचानक अनियंत्रित होने के कारण गहरी खाई में गिर गई।

Almora Bus Accident: स्थानीय प्रशासन लगातार निगरानी में, राहत कार्य जारी

इस हादसे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा है कि, ”अल्मोड़ा जिले में भिकियासैंण से रामनगर जा रही बस भिकियासैंण–विनायक मोटर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें कई यात्रियों के हताहत होने की खबर है। यह घटना बहुत ही दुखद और हृदयविदारक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत यात्रियों की आत्मा को शांति मिले और शोक में डूबे उनके परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति मिले।”

इसी के आगे वे आगे लिखते है कि, ”हादसे में घायल यात्रियों को जिला प्रशासन ने तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया है। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्रों में भेजा गया है। इस पूरे मामले की लगातार निगरानी की जा रही है और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में रहे जा रहा है। ईश्वर से सभी घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की जा रही है

ये भी पढ़े… मेरठ में नववर्ष 2026 पर सख्ती, DIG बोले- ‘अवैध पार्टियों और शराबखोरी पर जीरो टॉलरेंस’